बिटकॉइन के लिए लकी रहा अक्टूबर का पहला हफ्ता, 51000 डॉलर के पार पहुंची

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। बुधवार को भी क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बिटकॉइन की धमक कायम है और यह डिजिटल टोकन 50,000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। मंगलवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार की सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए एक बार फिर से 50,000 डॉलर के आंकड़े को पार किया था। इसके साथ ही बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहा है।

Bitcoin

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट मंगलवार के मुकाबले 3.06 प्रतिशत नीचे गिरकर 2.22 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घटे में क्रिप्टोकरेंसी की कुल मात्रा में 3.29 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है और यह 110.8 अरब डॉलर पर है।

बिटकॉइन 51000 डॉलर के पार
बुधवार सुबह 8.25 बजे के करीब बिटकॉइन 51,205 डॉलर के करीब काम कर रही थी और क्रिप्टो बाजार में इसका प्रभुत्व 43.58 प्रतिशत है जो कि पिछले दिन के मुकाबले 0.56 प्रतिशत ज्यादा है। इसके पहले बिटकॉइन 7 सितम्बर को भारी बिकवाली के चलते इस स्तर से नीचे गिरी थी। बाद में यह गिरावट जारी रही और 21 सितम्बर को 40,596 डॉलर के महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। अक्टूबर के पहले दिन से ही बिटकॉइन ने रैली देखी और 6 दिनों में यह 51,000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रही है।

डिजिटल एसेट मैनेजर कॉइनशेयर के सोमवार के आंकड़े बताते हैं कि क्रिप्टोक्यूरेंसी निवेश उत्पादों और फंडों ने लगातार सातवें सप्ताह के लिए आमद दर्ज की। इसकी वजह नियामकों की तरफ से आए समर्थन वाले बयान हैं जिन्होंने संस्थागत निवेशकों के उत्साह को बढ़ाया है।

भारत में 641% बढ़ा क्रिप्टोकरेंसी बाजार
चेन एनालिसिस की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के क्रिप्टोकरेंसी बाजार में पिछले एक साल में 641 प्रतिशत का विस्तार हुआ है जिससे मध्य और दक्षिणी एशिया में डिजिटल करेंसी को बढ़ाया है।

इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी बाजार में पिछले साल 711 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मध्य और दक्षिणी एशिया और ओशिनिया (सीएसएओ) क्षेत्र के तीन देश चेन एनालिसिस के ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स का हिस्सा हैं। इनमें नंबर एक पर वियतनाम, दो पर भारत और तीसरे पर पाकिस्तान हैं।

इसके अध्ययन में डिजिटल करेंसी की कीमतों के टूटने में दिलचस्प अंतर का भी जिक्र किया गया है। उदाहरण के लिए एथेरियम और डब्ल्यूटीएच वियतनाम या पाकिस्तान की तुलना में भारतीय गतिविधि का बड़ा हिस्सा बनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+