क्रिप्टो बाजार से आई अच्छी खबर, बिटकॉइन फिर से 50,000 डॉलर के पार पहुंची

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर। क्रिप्टोकरेंसी बाजार मंगलवार को एक बार फिर ग्रीन में कारोबार कर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन एक बार फिर 50,000 डॉलर के निशान को पार कर गई है। यूएस डॉलर को छोड़कर टॉप-10 में से अन्य सभी 9 क्रिप्टोकरेंसी पिछले दिन के मुकाबले ऊपर कारोबार कर रही थी।

Bitcoin

मंगलवार को 4 बजे बिटकॉइन 51,327 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। दूसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी ईथर ने 11 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की है और यह 4402 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रही थी।

बिनांस कॉइन ने 8 प्रतिशत की रैली के साथ बढ़त हासिल की। इसके बाद कार्डानो ने 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

बिनांस कॉइन ने 8 प्रतिशत की रैली के साथ बढ़त हासिल की। इसके बाद एथेरियम और कार्डानो ने 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

पिछले दिन की तुलना में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप लगभग 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.37 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। इस बीच बीते 24 घंटे में कुल क्रिप्टो बाजार की मात्रा 14 प्रतिशत बढ़ गई और यह 137 अरब डॉलर पर कारोबार कर रही थी।

पिछले दिनों ही बिटकॉइन को भारी झटका लगा था जब एक ही घंट में बिटकॉइन की कीमत 10,000 डॉलर तक गिर गई थी। बिटकॉइन की कीमत 42,000 डॉलर तक गिर गई थी जो कि इसके सर्वोच्च स्तर से लगभग 21 डॉलर नीचे तक पहुंच गई थी। हालांकि बाद के सत्र में इसमें सुधार हुआ और आज यह 50,000 डॉलर के पार कर गई।

भारत में क्या चल रहा है?
भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी को नियंत्रण में लाने की तैयारी कर रही है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), आरबीआई और टैक्स विभाग समेत नियामक और सरकारी एजेंसियों को निवेशकों को अपने ग्राहक डेटा (केवाईसी) की जांच करने के लिए तैयार किया गया है जो क्रिप्टो एक्सचेंजों ने ग्राहकों से एकत्र किया गया है।

विशेषज्ञों की राय
कॉइनडीसीएक्स रिसर्च टीम ने कहा कि कमजोर शुरुआत के बाद से बिटकॉइन की कीमत में थोड़ा सुधार हुआ है। इसके चलते एथेरियम और बिनांस कॉइन जैसी अन्य शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी में सुधार हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+