बिल गेट्स बोले- देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन उत्पादन की क्षमता रखता है भारत

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कहा कि भारतीय दवा उद्योग देश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोविड-19 की वैक्सीन बनाने में सक्षम है। भारत के फार्मा उद्योग की प्रशंसा करते हुए, गेट्स ने कहा, "बहुत महत्वपूर्ण चीजें भारत में की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन को बनाने में मदद करने के लिए भारतीय फार्मा कंपनियां काफी महत्वपूर्ण काम कर रही हैं।

बिल गेट्स ने की भारतीय फार्मा कंपनियों की तारीफ

बिल गेट्स ने की भारतीय फार्मा कंपनियों की तारीफ

डिस्कवरी प्लस की एक डॉक्यूमेंट्री 'COVID-19: India's War Against The Virus' में गेट्स ने कहा है कि भारत को अपने विशाल आकार और शहरों में बहुत अधिक जनसंख्या घनत्व के कारण स्वास्थ्य संकट के कारण एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह विश्वास जताया कि भारतीय फार्मा उद्योग पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के टीके की आपूर्ति करने में काफी सक्षम है। भारत में बहुत अधिक क्षमता है।

'भारतीय दवा उद्योग पूरी दुनिया के लिए कोविड-19 वैक्सीन बनाने में सक्षम'

'भारतीय दवा उद्योग पूरी दुनिया के लिए कोविड-19 वैक्सीन बनाने में सक्षम'

बिल गेट्स ने कहा कि, यहां की दवा और वैक्सीन कंपनियां पूरी दुनिया के लिए विशाल आपूर्तिकर्ता हैं। आप जानते हैं, भारत में सबसे अधिक टीके बनाए जाते हैं। सेरम इंस्टीट्यूट सबसे बड़ी वैक्सीन मैन्युफैक्चरर कंपनी है। उन्होंने कहा, मैं उत्साहित हूं कि भारत की फार्मा इंडस्ट्री न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए (वैक्सीन का) उत्पादन कर सकेगा। हमें मौत के आंकड़ों को कम करने, और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इस बीमारी को खत्म करने की प्रतिरक्षा हमारे अंदर है।

कई भारतीय कंपनियां वैक्सीन बनाने में जुटी हुईं हैं: गेट्स

कई भारतीय कंपनियां वैक्सीन बनाने में जुटी हुईं हैं: गेट्स

गेट्स ने कहा कि, लेकिन भारत में बायो ई, भारत बायोटेक जैसी कई अन्य कंपनियां भी हैं। ये कंपनियां देश में कोरोना वैक्सीन बनाने में मदद करने के लिए काम कर रही हैं। यह कई तरीकों से वैक्सीन के निर्माण में लगातार मदद में जुटी हैं। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भी सरकार की एक साझेदार है और विशेष रूप से जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+