बिल गेट्स ने दान में दे दी 5 फीसदी संपत्ति, कीमत 29571 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने करोड़ों रुपए के शेयर दान में दे दिए हैं। 2000 के बाद गेट्स की ओर से किया गया यह सबसे बड़ा दान है। उन्होंने यह दान 6 जून को किया है। इस दान में बिल गेट्स ने अपने हिस्से के माइक्रोसॉफ्ट के 6 करोड़ 40 लाख शेयर दान दे दिए हैं, जिनकी कीमत 4.6 अरब डॉलर यानी करीब 29,571 करोड़ रुपए है।

बिल गेट्स ने दान में दे दी 5% संपत्ति, कीमत 29571 करोड़ रुपए

बिल गेट्स द्वारा किए गए इस दान की जानकारी सोमवार को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से जारी की गई एक रिलीज से मिली है। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आखिर उन्होंने यह दान किसे किया है। हालांकि, उन्होंने अपने अधिकतर दान अपने बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन को ही दिए हैं। गेट्स ने जितने शेयर दान किए हैं, उनकी मात्रा उनकी कुल संपत्ति के करीब 5 फीसदी के बराबर बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन की स्थापना गेट्स दंपति ने अपने नाम की थी, ताकि वह अपने परोपकारी काम कर सकें। इस दान से पहले बिल गेट्स ने 1999 में 16 अरब डॉलर यानी करीब 1 लाख करोड़ रुपए के शेयर दान किए थे। वहीं उसके अगले साल उन्होंने 5.1 अरब डॉलर यानी करीब 32,780 करोड़ रुपए दान किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+