इस हफ्ते बाजार में होगी 6 लिस्टिंग, 5 सब्सक्रिप्शन, बाजार में पैसों की बारिश के बीच हो सकती है बड़ी कमाई

शेयर बाजार में निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी खास होने वाला है। दरअसल इस हफ्ते पांच कंपनियों का आईपीओ बाजार में आने वाला है जबकि 6 कंपनियों की लिस्टिंग होने जा रही है। ऐसे में निवेशकों के पास पैसे बनाने के कई मौके आ सकते हैं।

12 जुलाई से से उत्कर्ष फाइनेंस बैंक का आईपीओ आने जा रहा है। यह 23-25 रुपए के प्राइस बैंड पर आ सकता है जिसमे निवेशक पैसा लगा सकते हैं। इसका इश्यू 14 जुलाई को बंद हो जाएगा।

ipo

यह कंपनी कुल 500 करोड़ रुपए के का इश्यू लाएगी। कंपनी सिर्फ नए शेयर ही जारी करेगी। जानकारी के अनुसार इस निवेश का इस्तेमाल टियर-1 कैपिटल बेस बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

इसके अलावा पीवीसी दरवाजे, फर्नीचर आदि बनाने वाली कंपनी काका इंडस्ट्रीज का आईपीओ आज यानि 10 जुलाई से खुल रहा है। इसका इश्यू प्राइस 55-58 रुपए है। इश्यू 21.23 करोड़ रुपए का है। इस आईपीओ में 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

वहीं सोलर एनर्जी सॉल्यूशन देने वाली कंपनी अहासोलर का आईपीओ 10 जुलाई को खुल रहा है, इसका कुल इश्यू प्राइस 12.85 रुपए है। इसमे 157 रुपए के दाम पर आवेदन किया जा सकता है। इसका इश्यू 13 जुलाई को बंद हो जाएगा।

सर्विस केयर का आईपीओ 14 जुलाई को खुल रहा है, जोकि 18 जुलाई को बंद होगा। कंपनी 30.86 लाख नए शेयर लाएगी। वहीं ड्रोन डेस्टिनेशन का आईपीओ 7 जुलाई को खुला है इसमे 13 जुलाई तक पैसा लगा सकते हैं। एक्सिलेरेट बीएस का आईपीओ 6 जुलाई को खुला था, इसमे 11 जुलाई तक पैसा लगा सकते हैं।

आज Cyient DLM का आईपीओ लिस्ट हुआ है। यह शेयर 265 रुपए के दाम पर जारी हुआ है। वहीं सेन्को गोल्ड का शेयर 14 जुलाई को बाजार में आएगा। इस कंपनी का आईपीओ 317 रुपए के भाव पर जारी हुआ था।

SME सेगमेंट की कुल 4 कंपनियां भी इस हफ्ते लिस्ट होने वाली हैं। जिसमे पीई स्ट्रेच, कंपनी का शेयर 49 रुपए के भाव पर जारी हुआ है। सिनोप्टिक्स टेक और त्रिध्या टेक की भी 13 जुलई को बाजार में एंट्री होगी। अल्फालॉजिक इंडस्ट्रीज का शेयर 14 जुलाई को बाजार में एंट्री करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+