बाबा रामदेव की एक और कामियाबी: पतंजलि बना देश का 15वां मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड

देश के सबसे विश्वसनीय ब्रांड्स की लिस्ट एफएमसीजी की लिस्ट में 158 पायदान की छलांग लगाकर पतंजलि देश का 15वां ब्रांड बन गया है।

नई दिल्ली। बाबा रामदेव के योग और आर्युवेद का पाठ न केवल भारत को बल्कि दुनिया को पढ़ाया। बाबा रामदेव ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बना दिया तो अब उनकी आर्युवेद ब्रांड पतंजलि ने भी बड़ी सफलता हासिल की है। पतंजलि देश का 15वां मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड बन गया है। देश के सबसे विश्वसनीय ब्रांड्स की लिस्ट एफएमसीजी की लिस्ट में 158 पायदान की छलांग लगाकर पतंजलि देश का 15वां ब्रांड बन गया है।

 Big victory for brand Baba Ramdev: Patanjali leaps from 173 to 15th spot in Brand Trust report

टॉप 20 मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड की लिस्ट में पहला नबंर सैमसंग का है, तो वहीं सोनी और एलजी 2 और 3 नबंर पर बरकरार है। विवादों के बावजूद टाटा ब्रांड पिछले साल की तरह इस साल भी नंबर 5 पर टिका हुआ है। वहीं 6 नबंर पर होंडा, 7 नंबर मारुति, 8वें नंबर पर डेल , 9 नंबर पर लेनोवो और 10वें नंबर पर बजाज रहा, लेकिन लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम है पतंजलि का। तेजी से बढ़ते इस एफएमसीजी ब्रांड ने 158 पायदान की छलांग लगाकर ये 15वें नबंर पर पहुंच गया।

पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्णकी माने तो इस साल कंपनी का टर्नओवर 10,000 करोड़ रुपये को पार कर लेगा। उनका कहना है कि पतंजलि किसानों की हालत सुधारने के लिए फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर बल दे रही है। एक इंटरव्यू के दौरान बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि की शुरूआत देश की सेवा के लिए की गई और पतंजिल के जरिए स्वदेशी को बढ़ावा देने की कोशिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+