Good News: सोना-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, 1000 रू से भी ज्यादा सस्ती हुई चांदी, जानिए 10 ग्राम Gold का आज का भाव
Good News: सोना-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, 1000 रू से भी ज्यादा सस्ती हुई चांदी, जानिए 10 ग्राम Gold का आज का भाव
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमत में बुधवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को बाद एक बार फिर से आज सोने की कीमत में गिरावट आई। आज सोना 182 रुपअ नीचे गिरकर 41019 रु पए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 1000 रुपए से भी ज्यादा की गिरावट आई।

सोना हुआ सस्ता
बुधवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोना 182 रुपए नीचे गिर गया। सोने की कीमत 41019 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को ये कीमत 41201 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। मंगलवार को सोने 162 रुपए नीचे गिरा था। जबकि सोमवार को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई।

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी लगातार दूसरे दिन गिरकर 46610 रुपए पर पहुंच गया। बुधवार को चांदी ती तीमच नें 1,083 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर आई गिरावट का असर घरेलु बाजार पर भी दिखा। वहीं औद्योगिक मांग घटने की वजह से चांदी की कीमत धड़ाम हो गई। बुधवार को एक किलोग्राम चांदी का दाम 47,693 रुपए से लुढ़कर 46,610 रुपए पर पहुंच गया। वहीं वैश्विक बाजार में सोना 1,568 डॉलर प्रति औंस रही।

क्यों आई गिरावट
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट की बड़ी वजह रुपए का कमजोर का मजबूत होना है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये 12 पैसा मजबूत हुआ है। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी की वजह से रुपए में मजबूती आई। जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा।
बुधवार को सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,595 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,425 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 46,800 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 45,514 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,800 रुपए












Click it and Unblock the Notifications