Big News: शक्तिकांत दास और तीन साल के लिए RBI गवर्नर नियुक्त

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शक्तिकांत दास को एक और कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गुरुवार देर रात इस फैसले को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि शक्तिकांत दास को 11 दिसंबर, 2018 को तीन साल की अवधि के लिए सेंट्रल बैंक RBI के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था लेकिन एक बार फिर से उन्हें तीन साल के लिए इसी पोस्ट के लिए चुन लिया गया है।

Big News: शक्तिकांत दास और तीन साल के लिए RBI गवर्नर नियुक्त

आपको बता दें कि केंद्र की ओर से जो बयान जारी किया गया है, उसके मुताबिक आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल तीन साल के लिए यानि कि दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है और उनका री-अपॉइंटमेंट 10 दिसंबर से प्रभावी रहेगा। बता दें कि RBI Act के तहत कैबिनेट की नियुक्ति समिति गर्वनर के कार्यकाल बढ़ाने पर फैसला ले सकती है लेकिन यह अवधि 5 साल से ज्यादा नहीं हो सकती है।

शक्तिकांत दास के बारे में खास बातें

  • 26 फरवरी सन् 1955 को उड़ीसा में जन्मे शशिकांत दास 1980 बैच के तमिलनाडु काडर के आईएएस अधिकारी हैं।
  • उन्होंने इतिहास विषय में स्नातकोत्तर किया है।
  • आरबीआई गवर्नर बनने से पहले साल 2013 से 2014 तक फर्टिलाइजर सेक्रेटरी ऑफ इंडिया, 2014 से 2015 तक भारत के राजस्व सचिव और वर्ष 2015 से 2017 तक भारत के आर्थिक मामलों के सचिव रह चुके हैं।
  • दिमाग से तेज लेकिन मिजाज से शांत शशिकांत दास भारत के पंद्रहवें वित्त आयोग और भारत के शेरपा जी 20 के मेंबर भी रहे हैं।
  • शक्तिकांत दास ने नोटबंदी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उस वक्त उन्होंने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए 500 और 2,000 रुपये का नया नोट जारी करने में अहम रोल प्ले किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+