सरकार ने दिया झटका, घटाई रिटायरमेंट की उम्र, अब 58 साल में हो जाएंगे रिटायर

नई दिल्ली। जहां एक ओर लाखों केंद्रीय कर्मचारी न्यूनतम वेतन और DA में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को झटका दिया है। पंजाब सरकार ने अहम फैसले लेते हुए सरकारी कर्मचारियों को झटका दिया है। सरकार ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र में कटौती की। रिटायरमेंट के अलावा सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूदी दी, वहीं कई फैसलों पर मुहर लगाए गए। सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र में कटौती का फैसला किया। सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 2 साल कम किए जाने के फैसले पर मुहर लगा दी गई।

Recommended Video

    Government employees को झटका, घटाई Retirement की Age,अब 58 साल में हो जाएंगे रिटायर | वनइंडिया हिंदी

     सरकार ने घटाई रिटायरमेंट की उम्र

    सरकार ने घटाई रिटायरमेंट की उम्र

    पंजाब सरकार सरकारी कर्मचारियों की रियाटरमेंट उम्र में कटौती कर दी है। पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को दो साल घटा दिया है। पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने जानकारी देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से घटाकर 58 साल कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले की वजह से 1 अप्रैल को 1800 शिक्षक रिटायर हो जाएंगे।

     5600 कर्मचारियों पर असर

    5600 कर्मचारियों पर असर

    सरकार के इस फैसले का असर 5600 कर्मचारी पर होगा। वहीं सबसे ज्यादा प्रभावित शिक्षा विभाग के कर्मचारी होंगे। सरकार ने कहा है कि वो इस फैसले को दो चरणों में लागू करेंगे। पंजाब में इस वक्त 3 लाख 53 हजार कर्मचारी-अधिकारी सेवारत हैं। सरकार ने कहा है कि वो रिटायरमेंट की उम्र में किए गए बदलाव के फैसले को दो चरणों में लागू करेंगे। वित्त मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिन कर्मचारियों की उम्र 59 साल हो गई है वो इस साल 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जो कर्मचारी 58 साल के हो गए हैं, वो 30 सितंबर से सेवानिवृत्त होंगे।

     DA में 6% देने का फैसला

    DA में 6% देने का फैसला

    मुखंयमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में वित्त मंत्री के डीए बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 6 फीसदी डीए देने का एलान किया है। इस साल मार्च से पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। हालांकि इस फैसले से पंजाब सरकार के सराकरी खजाने पर 1000 करोड़ का बोझ बढ़ेगा। वहीं सरकार ने 2020-21 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का फैसला भी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+