LPG Cylinder Price: अप्रैल के पहले दिन आई बड़ी खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए क्या हो गई कीमत?
LPG Cylinder Price Reduced Today: अप्रैल महीने के पहले दिन ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है, आज सुबह तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। हालांकि ये कमी Commercial सिलेंडर पर हुई है, मालूम हो कि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है।

इस कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाले Commercial सिलेंडर के दाम में 30 रु, कोलकाता में 32 रु, मुबंई में 31.50 रु और चेन्नई में 30 रु की कमी हुई है।
नए रेट के हिसाब से अब दिल्ली में 19 किलो वाला Commercial सिलेंडर 1764 रु का हो गया है तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता में इसकी कीमत अब 1879 रु हो गई है तो वहीं मुंबई में इसका रेट अब 1717 रु तक पहुंच गया है तो वहीं चेन्नई में इस सिलेंडर के लिए अब लोगों को 1930 रु खर्च करने होंगे। नए दाम आज से लागू भी हो गए हैं।
मार्च मे लगा था झटका
आपको बता दें कि मार्च माह के पहले दिन ऑयल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे, तब LPG सिलेंडर के दाम में 25.50 रुपए की वृद्दि की गई थी लेकिन आज दाम कम होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। जबकि 14.2 किलोवाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम ना बढ़ने से भी लोगों ने चैन की सांस ली है।
चारों महानगरों मे घरेलू एलपीजी की कीमत निम्नलिखित है...
- दिल्ली में 803 रु
- कोलकाता में 829 रु
- मुंबई में 802.50 रु
- चेन्नई में 818.50 रु
मालूम हो कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती करने का ऐलान किया था, हालांकि मोदी सरकार की ओर से ये देश की आधी आबादी के लिए तोहफा था लेकिन विपक्षी दलों ने इसे चुनाव से जो़ड़ दिया था और इसके लिए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था, उन्होंने इसे चुनावी जुमला कहा था और बोला था कि जनता इनकी बातों में आने वाली नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications