बड़ी खबर: SBI के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर,आज से लगा झटका, कम होगा मुनाफा
बड़ी खबर: SBI के खाताधारकों को लगेगा झटका, कम होगा मुनाफा
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। SBI ने अपने खाताधारकों को झटका दिया है। एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की दरों में बदलाव किया है। आज से एसबीआई ने ब्याज दरों में बदलाव किया था।10 नवंबर 2019 से नई ब्याज दरें से लागू होगी। नई एफडी दरें आज से लागू हो गई। बैंक में पर्याप्त लिक्विडिटी के लिए ये फैसला लिया गया। नई एफडी दरें रिटेल के साथ-साथ बल्क टर्म डिपॉजिट के लिए भी लागू हैं। बैंक ने ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है।

एसबीआई के खाताधारकों को झटका
एसबीआई के खाताधारकों को बड़ा झटका लगा है। बैंक ने 10 नवंबर से बैंक की एफडी की ब्याज दर में बदलाव किया है। बैंक ने एक साल से लेकर दो साल से कम तक के लिए एफडी (रिटेल) जमा पर ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है। वहीं बल्क टर्म डिपॉजिट में ब्याज दरों में बैंक ने मेच्योरिटी पीरियड के लिए 0.30 प्रतिशत से लेकर 0.75 प्रतिशत तक कम किया है। बैंक के इस फैसले से आपके मुनाफे पर असर होगा।

आपकी जेब पर असर
आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद बैंकों ने अपने-अपने एफडी दरों में कटौती कर दी है। इसी के तहत एसबीआई ने भी एफडी में बदलाव किया। SBI ने 7 से लेकर 45 दिनों तक और 46 दिन से लेकर 179 दिनों तक की FD पर 4.50 से लेकर 5.50 प्रतिशत ब्याज देता है। वहीं 180 दिन से लेकर 210 दिनों और 211 दिन से लेकर 1 साल से कम समय तक में मेच्योर एफडी पर एसबीआई 5.80 प्रतिशत ब्याज देगा।

FD की नई ब्याज दर
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज से रिटेल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट मतलब फिक्स्ड डिपॉजिट और डोमेस्टिक बल्क टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दर में बदलाव किया है। बैंक ने बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 0.30 से 0.75 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। बैंक की नई ब्याज दर के मुताबिक SBI 7 से 45 दिन के लिए एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 46 दिन से 179 दिन की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज दर मिलेगा। वहीं 180 दिन से 210 दिनों के लिए एफडी पर 5.80 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 211 दिन से 1 साल तक के लिए एफडी पर 5.80 फीसदी ब्याज मिलेगा।

बल्क टर्म डिपॉजिट की नई ब्याज दरें
बैंक ने आज बल्क टर्म डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। आज यानी 10 नवंबर से एसबीआई की 7 से 45 दिन के लिए एफडी पर 4 फीसदी ब्याज , 46 से 179 दिनों के लिए एफडी पर 4.75 फीसदी ब्याज, 180 दिन से 210 दिनों के लिए एफडी पर 5.25 फीसदी 211 दिन से 1 साल तक के लिए 5.25 फीसदी ब्याज , 1 साल से 2 साल के एफडी के लिए 5.25 फीसदी का ब्याज , 2 से 3 साल के लिए एफडी पर 5.25 फीसदी ब्याज , 3 से 5 साल के लिए एफडी पर SBI 5.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications