LIC पॉलिसीधारक ध्यान दें! 30 नवंबर से बंद हो रहे हैं 20 से ज्यादा बीमा, अगर आपके पास भी है ये पॉलिसी तो जानिए क्या होगा असर

नई दिल्ली। देश के 290 मिलियन LIC पॉलिसी धारकों के लिए ये खबर खास है। 30 नवंबर से एलआईसी पॉलिसी में कई बदलाव हो रहे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम 20 से ज्यादा पॉलिसी को बंद कर रही है। LIC 30 नवंबर से दो दर्जन से अधिक पॉलिसी को बंद करने जा रही है। ऐसे में अगर आपके पास भी वो पॉलिसी है तो आपकी पॉलिसी की मेच्योरिटी, उसके बोनस, उनकी जमा राशि या पॉलिसी की लाइफ पर क्या असर होगा, ये जानना बेहद जरूरी है।

बंद हो रही है LIC की ये पॉलिसी

बंद हो रही है LIC की ये पॉलिसी

इंश्योरेंस रेगुलेटरी IRDA के लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की नई गाइडलाइंस के तहत एलआईसी को अपनी कई पुरानी पॉलिसी को बंद करना पड़ रहा है। नई गाइडलाइंस के बाद एलआईसी की करीब 2 दर्जन पॉलिसी बंद किए जा रहे हैं। 30 नवंबर से ये पॉलिसी बंद कर दिए जाएंगे। बंद होने वाली पॉलिसी में LIC की जवीन आनंद पॉलिसी, जीवन उमंग, जीवन लक्ष्य और जीवन लाभ जैसे कई खास बीमा है।

 क्या होगा अगर आपके पास भी है ये पॉलिसी

क्या होगा अगर आपके पास भी है ये पॉलिसी

एलआईकी की बंद होने वाली पॉलिसी अगर आपने ले रखी है तो 30 नवंबर के बाद इन पॉलिसी का क्या होगा? अगर आपने मन में भी इस बात की चिंता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। LIC ने साफ किया है कि पुराने पॉलिसी होल्डर्स की पॉलिसी या उनके पॉलिसी बेनिफिट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पॉलिसी बंद होने के बावजूद उसके सभी फायदे और रकम आपको मिलेगी। 30 नवंबर को इन पॉलिसी के बंद होने के बाद लोग अब इस पॉलिसी को खरीद नहीं सकेंगे।

 क्या है नई गाइडलाइंस

क्या है नई गाइडलाइंस

IRDA की नई गाइडलाइंस 1 दिसंबर से लागू हो जाएंगे। नई गाइडलाइंस पर खड़ा नहीं उतरने की वजह से एलआईसी को इन पॉलिसी को बंद करना पड़ रहा है। हालांकि बंद किए जाने के बाद इन सभी प्लान को इंश्योरेंस रेग्युलेटर के रिवाइज कस्टमर केंद्रित गाइडलाइन के हिसाब से एलआईसी रिलॉन्च कर सकती है। हालांकि बदलाव के बाद पॉलिसी के टर्म एंड कंडीशन, पॉलिसी बोनस, मैच्योरिटी में बदलाव हो सकते हैं। हालांकि LIC ने साफ किया है कि वो अपने ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+