Bank Holidays: फटाफट निपटा लें बैंक से जुड़ा जरूरी काम, कल के बाद से लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी

Bank Holidays: कल के बाद से लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी

नई दिल्ली, 30 मार्च। अगर मार्च के आखिरी दिन में आपका बैंक से जुड़ा कोई काम बचा है तो बिना देर किए उसे कल ही निपटा लें। अगर आप कल चूक जाते हैं तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली है। अप्रैल महीने के शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की नई लिस्ट लागू हो जाएगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की नई लिस्ट के मुताबिक शुक्रवार से बैंकों लगाचार 5 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

 बैंकों की लंबी छुट्टी

बैंकों की लंबी छुट्टी

कल यानी 31 मार्च के बाद से बैंक लगातार पांच दिन के लिए बंद रहेंगे। अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। अप्रैल 2022 के शुरुआत में ही लगातार 5 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी, हालांकि आपको बता दें कि अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि आपके शहर में कब-कब बैंकों की छुट्टी रहेगी। अगर आपको बैंक ब्रांच से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे समय रहते कल तक निपटा लें, वरना आपको इंतजार करना पड़ सकता है।

 1 से 5 अप्रैल तक बैंक बंद

1 से 5 अप्रैल तक बैंक बंद

आरबीआई द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक बैंकों की छुट्टी रहेगी।

  • 1 अप्रैल को बैंक खातों की एनुअल क्लोजिंग के कारण अधिकांश बैंक ग्राहकों के काम के लिए बंद रहेंगे। हालांकि बैंक कर्मचारियों को बैंक जाना है।
  • 2 अप्रैल को गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/ तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा के कारण बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी होगी।
  • 3 अप्रैल को रविवार के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होगी।
  • 4 अप्रैल को सरिहुल के कारण रांची में बैंकों की छुट्टी होगी।
  • 5 अप्रैल को हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे।
 अप्रैल में आधे महीने बैंक रहेंगे बैंक

अप्रैल में आधे महीने बैंक रहेंगे बैंक

अप्रैल महीने में बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली है। अप्रैल में बैंक 15 दिन के लिए बंद रहेंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अप्रैल महीने में बैंक 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। बैंकों की ये छुट्टी अलग-अलग राज्यों और अलग शहरों में होगी। यानी हर छुट्टी के दिन देशभर के बैंक बंद नहीं रहेंगे, बल्कि त्योहार और सरकारी दिवस के आधार पर शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+