MSCI ने अडानी ग्रुप की दो कंपनियों को किया बाहर, शेयर के दाम धड़ाम
अडानी ग्रुप की दो कंपनियों को MSCI इंडेक्स से बाहर कर दिया गया है। MSCI इंडेक्स से बाहर होने के बाद अडानी ग्रुप की इन कंपनियों के शेयर के दाम नीचे आ गए हैं।

Adani Shares: एमएससीआई ने गुरुवार को अडानी की कंपनियों को बड़ा झटका दिया है। अडानी ग्रुप की दो कंपनियों अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस एंड इंडस टॉवर्स को एमएससीआई इंडिया इंडेक्स से बाहर कर दिया है।
एमएससीआई इंडेक्स से बाहर होने के बाद अडानी टोटल गैस के शेयर में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और कंपनी के शेयर 812.30 रुपए पर पहुंच गए हैं। वहीं अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 3.89 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और शेयर के दाम 881.80 पर पहुंच गए हैं।
31 मई 2023 से अडानी ग्रुप की कंपनियों पर इस बदलाव का असर देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां अडानी कंपनियों को झटका लगा है तो दूसरी तरफ मैक्स हेल्थकेयर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल और सोना बीएलडब्ल्यू को एमएससीआई इंडिया के स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया है।
जिस तरह से एमएससीआई इंडेक्स से अडानी ग्रुप की कंपनियों को बाहर किया गया है वह कंपनी के लिए बड़ा झटका है। दरअसल हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप को काफी बड़ा झटका लगा था।
हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कंपनी के शेयर वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन एमएससीआई इंडेक्स से बाहर किए जाने की खबर अडानी ग्रुप की इन कोशिशों को बड़ा झटका है।
5 मई को एमएससीआई ने ऐलान किया था कि वह मई 2023 में अडानी ट्रांसमिशन के FIF में बदलाव किया जाएा। अडानी टोटल गैस के एफआईएफ में 0.25-0.14 तक की गिरावट आई है, जबकि अडानी ट्रांसमिशन के एफआईएफ में 0.25-0.10 की गिरावट आई है।
इन बदलावों के चलते इन कंपनियों को एमएससीआई ग्लोबल इंवेस्टमेंट मार्केट इंडेक्स से बाहर किया जा रहा है। बता दें कि फरवरी माह में एमएससीआई ने अडानी ग्रुप के चार स्टॉक के फ्री फ्लोट को कम कर दिया था। जिसमे अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन और एसीसी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications