CBDT के इस फैसले के बाद बढ़ जाएगी आपकी इन हैंड सैलरी

आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को बड़ी राहत देने का फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से रेंट फ्री होम के नियमों में बदलाव किया गया है। इस बदलाव को लेकर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानि CBDT ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

सरकार की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया उसके बाद इन हैंड सैलरी में इजाफा होगा। यह नया नियम अगले माह से लागू हो जाएगा, जिसके बाद नौकरीपेशा लोगों को काफी फायदा होगा और उन्हें कर में भी कुछ हद तक राहत मिलेगी।

CBDT

नोटिफिकेशन के अनुसार जिन कर्मचारियों को रेंट फ्री घर की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, वह पहले से कहीं अधिक सेविंग कर पाएंगे और उनकी टेक होम सैलरी भी बढ़ेगी। यह प्रावधान सितंबर 2023 से लागू हो जाएगा।

केंद्र और राज्य सरकार के अलावा जो भी कंपनी कर्मचारियों को रहने के लिए अनफर्निश्ड घर की सुविधा मुहैया कराई गई जाती है उसका मालिकाना हक नियोक्ता के पास होती है। लेकिन नए नियम के बाद यह बदल गया है। अब इस घर के वैल्युएशन में बदलाव किया गया है।

2011 की जनगणना के अनुसार जिन शहरों की आबादी 40 लाख है, वहां वैल्युएशन सैलरी का 10 फीसदी होगा, जबकि 2001 में यह 15 फीसदी था। जिन शहरों की आबादी 15 लाख से अधिक लेगन 40 लाख से कम है वहां सैलरी वैल्युएशन 7.5 फीसदी होगा, यह पहले 10 फीसदी था।

एक्सपर्ट का कहना है कि इससे उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें नियोक्ता की ओर से घर मुहैया कराया गया है। जिसके बाद लोगों के हाथ में अधिक पैसा मिलेगा। एक्सपर्ट का कहना है कि कम आय वाले कर्मचारियों का कर में बहुत ज्यादा लाभ नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+