Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में आज भी बड़ा उछाल, जानिए 8 जुलाई को 24 कैरेट का भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 510 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48954 रुपये पर खुला। 1 जनवरी से अबतक सोना करीब 900 रुपये महंगा हो गया है। अगर बात चांदी की कीमतों की करें तो बुधवार को चांदी की कीमत 129 रुपए की तेजी के साथ 50,331 रुपए प्रति किग्रा हो गई। आइए एक नजर बुधवार को को सोने-चांदी की कीमत पर डालते हैं....

बुधवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी

बुधवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी

बुधवार को सोने की कीमत में 540 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोने का भाव 48954 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 508 रुपये तेज होकर 48758 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट सोने का दाम अब 44842 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 36716 रुपये पर हो गया है। जबकि चांदी की कीमत में 911 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद चांदी की कीमत 50,331 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

सोना 8 साल के उच्चतम स्तर के करीब

सोना 8 साल के उच्चतम स्तर के करीब

सोने में आज छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है लेकिन MCX पर सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 1800 डॉलर के ऊपर 8 साल के उच्चतम स्तर के करीब है। कोरोनो के बढ़ते मामलों से सोने को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। एमसीएक्स में सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 88 रुपए अथवा 0.18% की तेजी के साथ 48,888 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 11,200 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

2001 के बाद से सोने ने प्रतिवर्ष 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया

2001 के बाद से सोने ने प्रतिवर्ष 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया

साल 2001 के बाद से सोने ने प्रतिवर्ष 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 15 वर्षों में तो सोने ने प्रतिवर्ष 14.7 प्रतिशत का लाभ दिया है। पिछले 10 वर्षों में सोने ने प्रति वर्ष 10.1 प्रतिशत और पिछले पांच वर्षों में प्रति वर्ष 12.8 प्रतिशत का लाभ दिया है। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट देश के 14 सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत का औसत रेट अपनी वेबसाइट पर अपडेट करती है। इस वेबसाइट पर दर्ज रेट में जीएसटी शामिल नहीं होता है, जो की खरीदारी करते वक्त आपको चुकाना होगा।

सोने के क्यों बढ़े रेट

सोने के क्यों बढ़े रेट

आपको बता दें कि बाजार की अस्थिरता के कारण सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। कोरोना वायरस और चीन के साथ सीमा विवाद के कारण बाजार में उत्पन्न हुई अस्थिरता के कारण आज सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर पीली धातु का चुनाव किया, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+