शादियों के मौसम में गोल्ड के दाम में फिर गिरावट, ग्राहकों के चेहरे पर खुशी, जानिए आज का रेट

नई दिल्ली। गोल्ड और सिल्वर के दामों में आज एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज सोने की कीमतों में तकरीबन 0.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद गोल्ड के दाम 49000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी के दाम में भी तकरीबन इतनी ही गिरावट देखने को मिली और चांदी तकरीबन 59980 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई।

49000 रुपए तक फिसले दाम

49000 रुपए तक फिसले दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानि एमसीएक्स की बात करें तो बाजार खुलने पर गोल्ड की कीमत 49051 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जबकि जोकि एक समय 48951 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। फिलहाल गोल्ड एमसीएक्स पर 49030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले सत्र की बात करें तो सोने में जहां तकरीबन 700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी दर्ज की गई है तो चांदी के दाम में तकरीबन 1600 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली।

अगस्त में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था

अगस्त में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था

गौरतलब है कि सोने की कीमतों में अगस्त माह में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। अगस्त माह में गोल्ड की कीमतें 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी, जोकि रिकॉर्ड हाई स्तर था। कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर सकारात्मक खबरों के बीच लोगों का गोल्ड से रुझान कम होने लगा, जिसके चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार की बात करें तो गोल्ड की कीमतों में कोरोना की वैक्सीन की खबर के चलते रेट में गिरावट देखने को मिली है। स्पॉट गोल्ड 0.6 फीसदी तक गिर गया। वहीं चांदी के दामों में भी वैश्विक बाजार में लगभग एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

जल्द ही 48000 तक पहुंच सकता है सोना

जल्द ही 48000 तक पहुंच सकता है सोना

गोल्ड की कीमतों के बारे में एस्कॉर्ड सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड आसिफ इकबाल का कहना है कि वैक्सीन की सकारात्मक खबरों के बाद गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट देखने को मिली है और आने वाले समय में भी इसके दाम में गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अघर आने वाले साल में कोरोना की वैक्सीन लॉन्च हो जाती है तो एमसीएक्स पर सोनी की कीमत 45000 रुपए तक पहुंच सकती है। वह कम समयावधि की बात करें तो आसिफ इकबाल का मानना है कि गोल्ड की कीमतें 48000 रुपए तक पहुंच सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+