अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी टूटी

नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव का बीच सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक रुख के बीच प्रतिभागियों के सौदे घटाने से गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 450 रुपए रुपए नीचे गिर गया। सोने में आई इस गिरावट के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 39,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलीवरी वाला सोना 450 रुपए यानी 1.12 प्रतिशत गिरकर 39,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 0.49 प्रतिशत गिरकर 1,552.50 डॉलर प्रति औंस रहा।

 Big Fall in Gold and Silver Price, Know Todays 10 Gram Gold Rate
कमजोर हाजिर मांग का असर चांदी पर भी दिखा। गुरुवार को चांदी 618 रुपए टूट कर 46,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। मार्च महीने में डिलीवरी वाली चांदी 618 रुपए यानी 1.3 प्रतिशत गिरकर 46,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में चांदी 1.44 प्रतिशत गिर कर 17.91 डॉलर प्रति औंस पर रही।

आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार पर पड़ा। राजनीतिक तनाव और आर्थिक विकास की धीमी गति के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को चुना। इसी का असर था कि साल 2020 के पहले ही सप्ताह में पीली धातु की कीमतों में 5.5 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। । इससे पहले बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमतें 41,325 रुपए से बढ़कर 41,810 रुपए पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में 485 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+