अब नहीं लेट होगी आपकी ट्रेन रेलवे कर रहा है बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपनी लेट लतीफी के लिए अक्सर खबरों में रहता है।ट्रेनों की देरी को लेकर लोग उसकी आलोचना करते हैं। भारतीय रेलवे जल्द बड़े बदलाव की दिशा में काम कर रहा है, जिसके बाद ट्रेनों में होने वाली देरी की समस्या खत्म हो जाएगी। दरअसल भारतीय रेलवे ने अपने सिग्नलिंग सिस्टम में विश्वस्तर पर बदलाव करने का फैसला किया है। इन बदलावों के बाद ट्रेनों की लेट लीतीफी की शिकायत खत्म हो जाएगी।

 रेलवे की स्ग्निलिंग सिस्टम अपग्रेड

रेलवे की स्ग्निलिंग सिस्टम अपग्रेड

भारतीय रेलवे ने अपने सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड करने का फैसला लिया है ताकि ट्रेनों की रफ्तार और सफर को सुरक्षित बनाया जा सके। रेलवे ने इसके लिए रेलटेल इंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए एक समझौता किया है। नए सिस्टम के तहत रेलवे ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम,LTE तकनीक आधारित ट्रेन रेडियो कम्युनिकेशन सिस्टम लाने की दिशा में काम कर रहा है। वहीं ट्रेन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की सुविधा पर भी काम किया जा रहा है।

 क्या होगा खास

क्या होगा खास

ऑटोमैटिक प्रोटेक्शन सिस्टम आने के बाद ट्रेनों को किसी भी खतरे की स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी। वहीं LTE तकनीक पर आधारित रेडियो कम्युनिकेशन सिस्टम के इस्तेमाल से रेलवे की आंतरिक सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी आएगी। ट्रेन के भीतर बैठे स्टाफ रेलवे स्टेशन और कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारियों से अच्छी तरह से बात कर सकेंगे।

 हादसे की संभावना होगी कम

हादसे की संभावना होगी कम

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सॉफ्टवेयर की मदद से एक ही ट्रैक पर दो ट्रेन को सिग्नल नहीं मिल सकेगा। वहीं इसके जरिए ट्रेन के ट्रैक की देख-रेख भी की जाती है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में गलतियों की गुंजाइश और भी कम हो जाएगी। रेलवे ने इसे 4 अलग-अलग सेक्शन में लागू किया जाएगा।इस काम को पूरा होने में 2 साल का वक्त लगेगा, जिसमें करीब 1,609 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+