Good News: 16 दिसंबर से बदलेगा बैंक से जुड़ा बड़ा नियम, 24x7 मिलेगी ट्रांजैक्शन की सुविधा

Good News: 16 दिसंबर से बदलेगा बैंक से जुड़ा बड़ा नियम, 24x7 मिलेगी ट्रांजैक्शन की सुविधा

नई दिल्ली। डिजिटल बैंकिंग सर्विस को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही है। लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करें इसके लिए इसमें नई सुविधाएं और सर्विसेज भी बढ़ाए जा रहे हैं। 16 दिसंबर से बैंक ऑनलाइन बैंकिंग में एक और बड़ा बदलाव करने जा रहा है। 16 दिसंबर से रिजर्व बैंक ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सर्विस को 24 घंटे के लिए शुरू करने का ऐलान किया है।

 Big Change in Banking system:NEFT transactions to be available 24x7 from 16 December
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अधिसूचना के बाद बैंकों ने NEFT को 16 दिसंबर से 24 घंटे के लिए कर देने की घोषणा की है। न केवल 24 घंटे बल्कि हफ्ते के सातों दिनों से सर्विस ये सुविधा मिलेगी। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि अब एनईएफटी के तहत ट्रांजैक्शन की सुविधा अवकाश समेत सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी।

16 दिसंबर से आप हफ्ते के 7 दिन में 24 घंटे किसी को भी NEFT के जरिए फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। फिलहाल आपको एनईएफटी ट्रांजैक्शन की सुविधा बैंकों के वर्किंग डे में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के दौरान मिलता है। वहीं पहले और तीसरे शनिवार को ये सर्विस सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक घंटे तक मिलती है। रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा किअब एनईएफटी ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। रिजर्व बैंक पहले ही एनईएफटी तथा आरटीजीएस ट्रांजैक्शन पर लगने वाला चार्ज खत्म करने की घोषणा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+