jio phone को टक्कर देगा एडवांस फीचर्स वाला एयरटेल का ये फोन, कीमत सिर्फ 2500 रुपए

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से जियो फोन लॉन्च होने के बाद अब अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी उसे टक्कर देने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए दांव खेल रही हैं। इसी बीच भारती एयरटेल द्वारा भी एक बड़ा दांव खेले जाने की खबर सामने आ रही है।

2500 रुपए का स्मार्टफोन

2500 रुपए का स्मार्टफोन

भारती एयरटेल ने नया 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसकी कीमत महज 2500 रुपए होगी। यह फोन कंपनी ने रिलायंस जियो के जियो फोन को टक्कर देने के लिए लॉन्च करने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले ही कंपनी अपना ये खास फोन बाजार में उतार सकती है। उम्मीद है कि कंपनी अक्टूबर महीने की शुरुआत या फिर सितंबर महीने के अंत तक अपने इस खास फोन को लॉन्च कर सकती है।

जियो फोन से होगा एडवांस

जियो फोन से होगा एडवांस

जहां एक ओर रिलायंस जियो के जियो फोन में आप सिर्फ कंपनी द्वारा मिले ऐप्स का ही इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल का यह फोन उससे काफी खास होगा। बताया जा रहा है कि एयरटेल का यह फोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और ग्राहकों को गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करने की भी आजादी मिलेगी।

क्या है जियो फोन?

क्या है जियो फोन?

रिलायंस जियो की तरफ से जियो फोन लॉन्च किया गया है, जो ग्राहकों को 1500 रुपए के सिक्योरिटी डिपॉजिट पर मिलेगा। इतना ही नहीं, 3 साल बाद जब आप यह जियो फोन वापस करेंगे तो आपको आपके द्वारा दिए गए सिक्योरिटी डिपॉजिट के 1500 रुपए वापस मिल जाएंगे। इस तरह से देखा जाए तो जियो फोन ग्राहकों को बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा। इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी और 15 अगस्त से ही इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू भी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+