सावधान: खतरे में दिल्लीवालों की कमाई, अपने-आप निकले जा रहे हैं ATM से पैसे

सावधान: खतरे में दिल्लीवालों की कमाई,अपने-आप निकले जा रहे हैं ATM से पैसे

नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। खबर आपकी कमाई से जुड़ी है। आपकी गाढ़ी कमाई जिसे आप संभालकर बैंक में रखते हैं उसमें सेंधमारी की जा रही है। आपको पता भी नहीं चल रहा और आपके खाते से पैसे निकल जा रहे हैं। दिल्ली में बैंकिंग और एटीएम(ATM) फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के तिलक नगर में 88 लोगों के खाते से 19 लाख रुपए की सेंधमारी कर ली गई। इसके लिए न एटीएम कार्ड की जरूरत पड़ी, न ओटीपी की। बस पैसे निकाले जाने के बाद मोबाइल पर खाते से पैसे निकालने की सूचना मिल गई। सिर्फ यहीं एक मामला नहीं है। एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

 दिल्ली वालों पर मंडरा रहा है खतरा

दिल्ली वालों पर मंडरा रहा है खतरा

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से एक के बाद एक एटीएम फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में रहने वाले लोगों पर अपनी सेविंग को बचाकर रखने का खतरा मंडराने लगा है। लोगों के एटीएम से अपने आप पैसे निकाले जा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के तिलक नगर में 88 लोगों के एटीएम से 19 लाक रुपए की ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। वहीं दिल्ली के सुल्तानपुरी में रहने वाली एक महिला के एटीएम से 5 मिनट में पूरी सैलरी गायब हो गई।

 दिल्लीवालों के खाते से अपने-आप निकल रहे हैं पैसे

दिल्लीवालों के खाते से अपने-आप निकल रहे हैं पैसे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की एक सरकारी शिक्षिका के खाते से 9 मई को पूरी की पूरी सैलरी 5 मिनट में निकल गई। बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उनके अकाउंट से 23 हजार रुपए निकाले गए हैं। उन्हें पता भी नहीं चला और उनकी सैलरी मिनटों में गायब हो गई। म हिला ने आनंद विहार थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच जारी है।

 खाते से निकले 45 हजार रुपए

खाते से निकले 45 हजार रुपए

दिल्ली के तिमारपुर में एटीएम फ्रॉड का एक और मामला सामने आया है, जहां भगवानदास नाम के शख्स के अकाउंट से 45 हजार निकल लिए गए और उन्हें इसकी खबर तक नहीं लगी। भगवान दास ने बैंक में शिकायत दर्ज करवाई है। कंप्लेंट रजिस्टर कर ली गई, लेकिन दो दिन बाद ही बैंक ने कंप्लेन कैंसिल कर दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+