साल 2022 में FD करवाने से पहले जानें कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा लाभ

साल 2022 में FD करवाने से पहले जानें कहां मिल रहा है ज्यादा लाभ

नई दिल्ली, 28 दिसंबर। अगर आप भी साल 2022 में फिक्स्ड डिपॉजिट करवाना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप एफडी करवाने से पहले जान लें कि कौन सा बैंक सबसे अच्छा रिटर्न या ब्याज दे रहा है। किस बैंक में FD करवाने पर आपको सबसे ज्यादा ब्याज मिलने वाला है। कौन से बैंक में आपको एफडी करवाने पर आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। FD करवाने से पहले आपको अलग-अलग बैंकों की ओर से मिल रहे ब्याज़ दरों की तुलना कर लेनी चाहिए। आपकी सुविधा के लिए हम अलग-अलग बैंकों के एफडी की ब्याज दर की पूरी जानकारी लेकर आए हैं। हम यहां उन बैंकों की जानकारी दे रहे हैं जो अलग-अलग टेन्योर में 1 करोड़ तक की जमा राशि पर सबसे अच्छा ब्याज दे रहे हैं।

 एसबीआई की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज

एसबीआई की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज

अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2 करोड़ एफडी करवाते हैं तो जान लीजिए कि कितने टेन्योर पर आपको कितना ब्याज मिलेगा। SBI में 2 करोड़ रुपए की एफडी 7 दिन से 45 दिन के लिए करवाने पर आपको 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 46 से 179 दिन के लिए एफडी करवाने पर 3 फीसदी, 180 दिन से 210 दिन के लिए करवाते हैं तो आपको 3.1 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। वहीं 211 दिन से लेकर 1 साल के लिए FD पर आपको 3.1% और 1 साल से 2 साल के FD के लिए 3.1 फीसदी, 3 से 5 साल के लिए FD करवाने पर 3.1 फीसदी और 5 से 10 साल के लिए एफडी करवाने के लिए आपको 3.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है।

 HDFC की FD की ब्याज दर

HDFC की FD की ब्याज दर

अगर आप निजी सेक्टर से सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में 2 करोड़ रुपए से अधिक का एफडी करवाते हैं तो आपको अलग-अलग टेन्योर के लिए अलग-अलग दर से ब्याज मिलता है। HDFC 7 से 14 दिन के ब्याज के लिए 2.50 फीसदी ब्याज देता है। वहीं 15 से 29 दिन के लिए 2.50 फीसदी, 30 से 45 दिन के लिए 2.75 फीसदी, 46 से 60 दिन के लिए 2.75 फीसदी, 61 से 90 दिन के लिए 3.00 फीसदी, 91 से 6 महीने के लिए 3 फीसदी, 6 से 9 महीने के लिए 3.50 फीसदी, 9 से 12 महीने के लिए 3.50 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 3.65 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 3.75 फीसदी, 3 से 5 साल के लिए 4.40 फीसदी, 5 से 10 साल के लिए 4.40 फीसदी ब्याज मिलता है।

 ICICI बैंक की एफडी की ब्याज दर

ICICI बैंक की एफडी की ब्याज दर

वहीं ICICI बैंक में अगर आप 2 करोड़ से अधिक का एफडी करवाते हैं तो आपको 7 से 14 दिनों के लिए 2.50 फीसदी, 15 से 29 दिन के लिए 2.50 फीसदी, 30 से 45 दिनों के लिए 2.75 फीसदी, 46 से 602 दिन के लिए 2.75 फीसदी, 61 से 90 दिन के लिए 3 फीसदी, 91 से 120 दिन के लिए 3.25 फीसदी, 121 से 150 दिन के लिए 3.25 फीसदी, 151 दिन से 184 दिन के लिए 3.25 फीसदी, 185 से 210 दिन के लिए 3.50 फीसदी, 211 से 270 दिन के लिए 3.50 फीसदी, 271 दिन से 289 दिन के लिए 3.65 फीसदी, 290 से 1 साल के लिए 3.65 फीसदी, 1 साल से 389 दिन के लिए 4 फीसदी, 390 से 15 महीने के लिए 4 फीसदी, 15 से 18 महीने के लिए 4.10 फीसदी , 18 महीने से 2 साल के लिए 4.25 फीसदी, 2 साल से 3 साल के लिए 4.50 फीसदी, 3 साल से 5 साल के लिए 4.50 फीसदी, 5 साल से 10 साल के लिए 4.60 फीसदी मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+