एटीएम पिन को लेकर बैंक भेज रहे ये जरूरी मैसेज, आपको मिला?

नई दिल्ली। बहुत से बैंकों ने अपने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द अपना एटीएम पिन बदल लें। दरअसल, बैंकों की तरफ से यह फैसला हाल ही में सामने आए कई फ्रॉड के मामलों के बाद लिया गया है।

atm

बहुत से लोगों ने बैंकों में शिकायत की है कि उनके अकाउंट से बिना उनकी इजाजत के ही पैसे निकाल लिए गए। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, फेडरल बैंक और डीबीएस बैंक की तरफ से ग्राहकों को संदेश भेजा है कि वे अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिहाज से जल्द से जल्द अपना पिन बदल लें।

यह बात बैंकों की तरफ से अपने ग्राहकों के टेक्स्ट मैसेज कर के कही गई है। एचडीएफसी बैंक के मैसेज में कहा गया है- आपके डेबिट कार्ड का पिन नंबर सुरक्षा कारणों से बदलना जरूरी है, कृपया जल्द से जल्द अपना पिन बदल लें।

इंटरनेट बैंकिंग में अधिक सुरक्षा

इंटरनेट बैंकिंग में किसी भी तरह के फ्रॉड से अपने ग्राहक को बचाने के लिए बैंक लगातार उनसे अपना पासवर्ड बदलवाते हैं। बहुत से बैंक 180 दिन में और बहुत से बैंक इससे कुछ कम या ज्यादा में अपने ग्राहकों से उनके इंटरनेट बैंकिंग के पासवर्ड को अनिवार्य रूप से बदलवाते हैं।

वहीं दूसरी ओर, एटीएम पिन के मामले में ऐसा नहीं होता है। बैंक एटीएम पिन के लिए ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं रखते हैं, जिसके चलते बहुत से लोग एटीएम का पिन बदलते ही नहीं हैं।

इसलिए एटीएम पिन बदलना नहीं होता जरूरी

एटीएम पिन बदलने को अनिवार्य न करने का एक कारण यह भी है कि एटीएम ट्रांजैक्शन काफी सुरक्षित माहौल में की जाती हैं, इसलिए बैंक भी अपने ग्राहकों से इसे बदलने की अनिवार्यता की शर्त नहीं रखते हैं।

पिछले कुछ हफ्तों में केरल में बहुत से लोग एटीएम फ्रॉड का शिकार हुए हैं। पिछले महीने ही रोमानिया के व्यक्ति को एक एटीएम में संदिग्ध डिवाइस लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+