जरूरी खबर: 15 और 16 मार्च को देशव्‍यापी हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी, इन बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा असर

नई दिल्‍ली। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आने वाले दो दिन आप इसे नहीं कर पाएंगे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में 15 और 16 मार्च को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कुछ बैंकों ने तो पहले ही बता दिया है कि हड़ताल की वजह से बैंकों में काम बाधित रहेगा। बैंक यूनियनों का कहना है कि इस हड़ताल में देशभर के 10 लाख से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। इस हड़ताल में ग्रामीण बैंक भी शामिल होंगे। नौ यूनियनों के सम्मिलित संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन ने एक बयान में कहा है कि एसबीआई सहित कई सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि यदि हड़ताल होती है तो उसका असर सामान्‍य कामकाज शाखाओं और कार्यालयों में प्रभावित हो सकता है।

जरूरी खबर: 15 और 16 मार्च को देशव्‍यापी हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी, इन बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा असर

नौ यूनियनों के सम्मिलित संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन ने एक बयान में दावा किया है कि बैंकों के लगभग 10 लाख कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में भाग लेंगे। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित कई सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि यदि हड़ताल होती है, तो उनका सामान्य कामकाज शाखाओं और कार्यालयों में प्रभावित हो सकता है। हालांकि बैंकों का यह भी कहना है कि वो काम सुचारु रूप से चल सके इसके लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस हड़ताल का सबसे बड़ा असर एसबीआई, केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर सबसे ज्‍यादा होने वाला है।

आपको बता दें कि पिछले महीने इस साल के लिए पेश किए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि अगले वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों का निजीकरण कर दिया जाएगा। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि 4, 9 और 10 मार्च को अतिरिक्त मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई बैठकें बेनतीजा रही अत: हड़ताल होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+