Bank Strike Today: बैंकों में लटका ताला, बैंकिंग सेवाओं पर पड़ा असर, AIBEA के महासचिव ने दिया बड़ा बयान

हैदराबाद। देश भर में बैंकों के 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों को लेकर आज से दो दिवसीय हड़ताल पर हैं, जिससे की सारा कामकाज ठप हो गया है, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) की ओर से 11 सूत्री मांग को लेकर हुई हड़ताल में एआईबीइए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, एनओबीडब्लू और एनओबीओ यूनियन शामिल हुए हैं।

बैंकों में लटका ताला, AIBEA के महासचिव ने दिया बड़ा बयान

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के महासचिव सीएच वेंकेटचलम ने बताया कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, केरल और बिहार जैसे राज्यों में बैंकिग सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, आज बैंकों में कोई लेनदेन नहीं हो रहा है और कई एटीएम भी आज और कल काम नहीं करेंगे, चेक का भुगतान भी नहीं हो सकेगा।

02 फरवरी को रविवार यानी छुट्टी का दिन

सीएच वेंकेटचलम ने कहा कि मुंबई, चेन्नई और दिल्ली में हड़ताल के कारण 23000 करोड़ रुपये की कीमत के कुल 31 लाख चेक फंसे हुए हैं, फिलहाल हम हड़ताल को सफल मान रहे हैं। मालूम हो कि 31 जनवरी और 01 फरवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं जबकि 02 फरवरी को रविवार यानी छुट्टी का दिन है। वहीं, महीने के आखिरी दिनों में बैंक बंद होने से नौकरी करने वालों की सैलरी में देरी भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+