Bank privatisation: बैंकों के निजीकरण को लेकर आई बड़ी खबर, जानें कब आएगा फैसला
Bank privatisation: इन दो बैंकों के निजीकरण को लेकर आई बड़ी खबर, जानें कब आएगा फैसला
नई दिल्ली, जुलाई 1। केंद्र सरकार ने बैंकों के निजीकरण को लेकर अपने बजट सत्र के दौरान ऐलान किया, जिसपर नीति आयोग की सिफारिशों के बाद दो बैंकों का नाम शॉर्टलिस्ट किया है। नीति आयोग की सिफारिशों के बाद कैबिनिटे सचिव ने इस मसले पर उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई गई । अब इस मामले में खबर आ रही है कि बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव संसद के मॉनसूद सत्र में लाया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बजट सत्र के दौरान दो सरकारी बैंकों और एक बीमा कंपनी के निजीकरण की बात कही थी, जिसके बाद से इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जुलाई के तीसरे हफ्ते से संसद के मॉनसूद सत्र की शुरुआत हो सकती है, जिसमें बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव लाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications