महंगाई के झटकों के बीच इस सरकारी बैंक ने दिया तोहफा! सस्ता किया होम लोन, फटाफट चेक करें
महंगाई के झटकों के बीच इस सरकारी बैंक ने दिया तोहफा! सस्ता किया होम लोन, फटाफट चेक करें
नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्या दरों में कटौती कर होम लोन को सस्ता कर दिया है। बैंक की इस पहल के बाद लोगों को घर खरीदने में मदद मिलेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने (BoB) ने होम लोन पर ब्याज दर को 6.75 प्रतिशत से घटाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है। यानी अब होम लोन लेने वालों को थोड़ी राहत मिलेगी और कर्ज को बोझ थोड़ा कम होगा।

बैंक ने दी राहत
बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोगों को राहत देते हुए होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक के फैसले के बाद अब ग्राहकों पर कर्ज का बोझ और कम हो जाएगा। नए लोन लेने वाले ग्राहकों को सस्ती दरों पर होम लोन की सुविधा मिलेगी। हालांकि आपको बता दें बैंक ये ऑफर सीमित अवधि के लिए की है। बैंक ने ये ऑफर 30 जून, 2022 तक के लिए ही रहेगी। यानी अगर आप 6.50 फीसदी की दर से ब्याज दर से लोन लेना चाहते हैं तो आपको इस समयावधि में ही लोन अप्लाई करनी होगी।
बैंक ने कहा कि लोग रियल स्टेट में निवेश कर रहे हैं और घर खरीद रहे हैं। इसे देखते हुए हमने तय समय के लिए ये ऑफर निकाला है। वहीं उन्होंने कहा कि इस ऑफर के तहत लोगों को प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी होगी। बैंक ने कहा कि ये ऑफर उन लोगों को मिलेगा, जो इस तय समय सीमा के भीतर नये होम लोन के लिए आवेदन करेंगे या दूसरे बैंक से लिए गए लोन को बैकं ऑफ बड़ौदा में ट्रांसफर करेंगे। बैंक ने इसे सभी रकम वाले लोन पर लागू करने का फैसला किया है। इसका लाभ ग्राहकों के सिविल स्कोर को देखते हुए दिया जाएगा। जिन ग्राहकों को सिबिल स्कोर 771 या उससे अधिक है, वहीं इसे ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications