Bank of Baroda का बड़ा फैसला, 50 फीसदी कर्मचारी अगले 5 साल कर सकेंगे वर्क फ्रॉम होम
नई दिल्ली। कोरोना संकट के कारण अधिकांश कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम ( Work From Home) करने के लिए प्रेरित कर रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। अब देश की सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda) ने भी इस दिशा में बड़ा फैसला किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था शुरू की है।

बैंक ने इस नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। बैंक ऑफ बड़ौदा के सीईओ संजीव चड्ढा ने भारतीय बैंक संघ( IBA) के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह बेहद जरूरी है कि अगले चार-पांच साल तक बैंक अपने कर्मचारियों और उनके स्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखते हुए काम करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि नेट वर्कफोर्स को आधे-आधे हिस्सों में बांटकर 50% कर्मचारियों को घर से काम करने दिया जाए और आधे कर्मचारी बैंक में ब्रांच आकर काम कर सकते हैं। ऐसा करने से संक्रमण के कर्मचारियों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते ग्राहक बेहद जरूरी काम के लिए ही बैंक के ब्रांच आ रहे हैं। जबकि बैंक के 80 फीसदी कर्मचारी ब्रांच आकर काम कर रहे हैं। संजीव चड्ढा ने कहा कि ऐसे समय में बैंकों को भी अपने वर्किंग स्टाइल में बदलाव करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए बैंक कर्मचारियों को तीन कैटेगरी में बांटकर उनके कामों को इस तरह के अरेंज कर सकता है, ताकि कर्मचारियों और उनके स्वास्थ्य के हित में काम किया जा सका।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications