Bank Holidays September 2021: इस हफ्ते बैंकों की लंबी छुट्टी, सोमवार से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays September 2021: सितंबर के आखिरी सप्ताह में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 19 सिंतबर। Bank Holidays September 2021. बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर हैं। फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने जा रही है। अगर आपका भी त्योहारों से पहले अपने बैंकिंग कामों को निपटाने की इरादा है कि बैंक की शाखा जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें। सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट के मुताबिक सितंबर के आखिरी हफ्ते में बैंक लगातार 4 दिन के लिए बंद रहेंगे।

 4 दिन बैंक रहेंगे बंद

4 दिन बैंक रहेंगे बंद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की जाती है। हर साल के शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों की पूरी जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाता है। आरबीईआई की वेबसाइट पर जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक चार दिन बंद रहेंगे, जिसमें दो दिन त्योहारों की छुट्टी है तो वहीं दो दिन शनिवार और रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

 कब-कब बंद रहेंगे बैंक

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते बैंकों की छुट्टी की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। सोमवार, 20 सितंबर को इंदिरा जात्रा पूजा के कारण 20 सितंबर को गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 21 सितंबर को श्री नारायण गुरू समाधि दिवस के कारण केरल के कोच्चि, तिरूअनंनतपुरम में बैंक रहेंगे। जबकि 25 सितंबर को महीने के चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंग तो वहीं 26 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।

 घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट

घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट


बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐस में फेस्टिव सीजन को देखते हुए बैंक के लिए घर से निकलें। हालांकि ग्राहकों को परेशान न हो। आप अपन जरूरी काम और ट्रांजैक्शन को ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग से निपटा सकते हैं। आपको बैंकिंग संबंधी कामों की सुविधा बैंक के ऐप, ऑनलाइन बैंकिंग से मिलती हैं। हालांकि ड्राफ्ट मेकिंग जैसे कामों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+