Bank Holidays On January 2022: जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 24 दिसंबर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2022 से शुरुआत से पहले जनवरी महीने के बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई ने जनवरी में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी की है, जिसके मुताबिक जनवरी में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के मुताबिक निजी सेक्टर और सरकारी बैंकों करीब 14 दिन बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग है।

 बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

आरबीआई द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियां की लिस्ट के मुताबिक 4 छुट्टी रविवार की हैं। वहीं बाकी राज्यों और शहरों के हिसाब से छुट्टियां अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दिन होगी। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

 जनवरी में कब-कब बैंक बंद

जनवरी में कब-कब बैंक बंद

जननरी महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ हो रही है। 1 जनवरी 2022 को बैंक नए साल के दिन बैंक बंद रहेंगे। 2 जनवरी को देशभर के बैंकों में रविवार की छुट्टी है। 4 जनवरी को सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी। 8 जनवरी को दूसरा शनिवार हैं, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। 9 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 11 जनवरी को मिशनरी दिवस के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। 12 जनवरी को स्‍वामी विवेकानंद जयंती के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

 बैंक की छुट्टियों की लिस्ट

बैंक की छुट्टियों की लिस्ट

14 जनवरी मकर संक्रांति के कारण बैंक बंद रहेंगे। 15 जनवरी को पोंगल के कारण आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे। 16 जनवरी को रविवार के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे। 18 जनवरी को चेन्नई में थाई पूसम के कारण बैंक बंद रहेंगे। 22 जनवरी को चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 23 जनवरी को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के बैंक राज्य स्थापना दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 31 जनवरी को असम में बैंक बंद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+