Bank Holidays: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Bank Holidays: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

नई दिल्ली। अक्टूबर महीने में कई त्योहार है। दशहरा, दिवाली, छठ जैसे कई फेस्टिवल होने के कारण इस महीने में छुट्टियों की भरमार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डाले तो अक्टूबर के 31 दिनों में से 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। यानी अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई ऐसा काम है, जिसके लिए आपको ब्रांच जाने की जरूरत हैं तो घर से निकलने से पहले बैंक के छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

 अक्टूबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां

अक्टूबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। यानी आपको बैंकिंग वर्क के लिए मात्र 10 दिन का ही समय मिलेगा। आप बैंक की शाखा जाएं इससे पहले बैंक हॉलीडे की इस लिस्ट को जरूर देख लें कि आपके शहर में बैंक कब-कब बंद है। आपको बता दें कि RBI ने बैंक हॉली डे लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है, जिसमें Negotiable Instruments Act, रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और Banks Closing of Accounts के लिए छुट्टियां निर्धारित है।

 अक्टूबर में बैंक कब-कब बंद

अक्टूबर में बैंक कब-कब बंद

अक्टूबर महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ हो रही है। पहली तारीख को ही देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

  • 1 अक्टूबर 2022: बैंक का गाफ इयरली क्लोजिंग के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अक्टूबर 2022: रविवार के साथ-साथ गांधी जयंती के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 3 अक्टूबर 2022: दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंकों की छुट्टी होगी।
  • 4 अक्टूबर 2022: महानवमी के साथ-साथ श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के मौके पर अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अक्टूबर 2022: विजय दशमी के अवसर पर पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
  • 6 अक्टूबर 2022: दशाईं के अवसर पर गंगटोक में अवकाश रहेगा।
  • 7 अक्टूबर 2022: दशाईं के अवसर पर गंगटोक में सभी बैंक बंद रहेंगे।
 अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद

अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद

  • 8 अक्टूबर 2022: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंकों में विकली ऑफ रहेगा।
  • 9 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी होगी।
  • 13 अक्टूबर 2022: करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 14 अक्टूबर 2022: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के कारण जम्मू के अलावा श्रीनगर में भी बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 18 अक्टूबर 2022: कटि बिहू के अवसर पर गुवाहाटी के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर 2022: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 23 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अक्टूबर 2022: दिवाली, काली पूजा के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर 2022: लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा के कारण गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल के साथ-साथ जयपुर के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 26 अक्टूबर 2022: भाई दूज/प्रवेश दिवस के कारण देश के अधिकांश हिस्सों जैसे अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर 2022: चित्रगुप्त जयंती / निंगोल चक्कूबा के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर 2022: छठ के कारण अहमदाबाद, रांची, बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+