Bank Holidays: जानिए जून 2020 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। देश लॉकडाउन 5 के दौर में है, जिसमें लोगों को कई गतिविधियों में छूट मिली है। वहीं लॉकडाउन 5 में धीरे-धीरे कर सारी गतिविधियां खुलने लगे हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है और आपको बैंक जाने की जरूरत हैं तो प्लान बनाने से पहले जान लें कि जून 2020 में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी होगी। जून 2020 में बैंक कौन-कौन सी तारीख को बंद रहेंगी इसकी पूरी लिस्ट हम आपको बता रहे हैं....

 जून 2020 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

जून 2020 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

RBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन 5 में शनिवार और रविवार को छोड़कर वैसे तो कोई छुट्टी नहीं है, लेकिन जून माह में देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और जयंती के कारण बैंकों में 5 दिन छुट्टी रहेगी। पहले और चौथे शनिवार और चारों रविवार के अलावा 15 जून, 18 जून, 23 जून और 30 जून को बैंक बंद रहेंगे। यानी जून 2020 में कुल 11 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि इस दौरान आप नेट बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज का लाभ ले सकते हैं।

 जून में कौन-कौन सी तारीख को बंद रहेंगे बैंक

जून में कौन-कौन सी तारीख को बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक जून में हर रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। आइए एक नजर डाले जून 2020 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट पर...

  • 7 जून-रविवार की छुट्टी
  • 13 जून-शनिवार की छुट्टी
  • 14 जून-रविवार की छुट्टी
  • 21 जून-रविवार की छुट्टी
  • 27 जून-शनिवार की छुट्टी
  • 28 जून-रविवार की छुट्टी
 इन राज्यों में इस दिन भी बंद रहेंगे बैंक रहेंगे बंद

इन राज्यों में इस दिन भी बंद रहेंगे बैंक रहेंगे बंद

शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा अलग-अलग राज्यों में भी बैंकों में अलग-अलग अवसर पर छुट्टी होगी। आइए जानें कौन से राज्य में किस दिन होगी छुट्टी

  • 5 जून- सिक्किम में सागा दावा के चलते बंद रहेंगे बैंक
  • 15 जून-मिजोरम, भुवनेश्वर में वाईएमए डे और राजा संक्रांति की छुट्टी।
  • 18 जून-जम्मू, श्रीनगर में गुरु हरगोबिंद जी का जयंती की छुट्टी।
  • 23 जून- भुवनेश्वर में रथ यात्रा की छुट्टी।
  • 30 जून-मिजोरम में रेमना नी की छुट्टी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+