अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, कैश की किल्लत से बचने के लिए नोट कर लीजिए तारीखें

सिंतबर का महीना खत्म होने को है और अक्टूबर में त्योहारों के चलते बैंक अलग-अलग तारीखों पर 11 दिन बंद रहेंगे।

नई दिल्ली। सिंतबर का महीना खत्म होने को है और अक्टूबर में त्योहारी सीजन के चलते बैंक अलग-अलग तारीखों पर कुल 11 दिन बंद रहेंगे। अक्टूबर के महीने में दशहरा और दिवाली के साथ-साथ कई अन्य बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि बैंक में किसी भी आवश्यक काम के लिए जाने से पहले आप छुट्टी की तारीखों का पता कर लें। इसके अलावा त्योहारी सीजन में बैंक बंद रहने से लोगों को एटीएम में कैश की किल्लत का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए एटीएम में पर्याप्त कैश की व्यवस्था की जाएगी। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में कौन-कौन सी तारीख को बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर के महीने में कई बड़े पर्व और त्योहार हैं। अक्टूबर में बैंकों की सबसे पहली छुट्टी महीने के दूसरे ही दिन, 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती को है। इसके बाद 6 अक्टूबर को रविवार है और सभी बैंक बंद रहेंगे। 7 अक्टूबर को राम नवमी और 8 अक्टूबर को दशहरे के त्योहार के चलते बैंकों में छुटटी रहेगी। यानी तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे और कोई कामकाज नहीं होगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार है और सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। 13 अक्टूबर को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे और किसी तरह का कोई कामकाज नहीं होगा।

महीने के अंत में लगातार 4 दिन बैंकों की छुट्टी

महीने के अंत में लगातार 4 दिन बैंकों की छुट्टी

इसके बाद 20 अक्टूबर को बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर महीने के अंत में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे। 26 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार है और 27 अक्टूबर को दिवाली। यानी इन दोनों दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी और कोई काम नहीं होगा। इसके बाद 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 29 अक्टूबर को भैया दूज के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह अक्टूबर में कुल 11 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप ये सभी तारीखें नोट कर लें और आवश्यक कार्य के लिए बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टी का शेड्यूल चेक कर लें।

नहीं होगी कैश की किल्लत

नहीं होगी कैश की किल्लत

11 दिनों की छुट्टी के चलते अक्टूबर में बैंकों में केवल 20 दिन ही कामकाज होगा। त्योहारी सीजन में लंबी छुट्टियों के चलते लोगों को कैश की किल्लत का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए सभी एटीएम में कैश की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी और किसी तरह की कोई दिक्कत सामने नहीं आएगी। गौरतलब कि त्योहारों के चलते एटीएम से कैश निकासी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप परेशानी से बचना चाहते हैं तो पहले ही इंतजाम कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+