Bank Holidays: आज ही निपटा लें जरूरी काम, कल से अगले 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें पूरी लिस्ट
Bank Holidays: आज ही निपटा लें जरूरी काम, कल से अगले 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, जुलाई 9। Bank Holiday In Jully 2021. अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई काम बचा है, तो बिना देर किए उसे आज ही फौरन निपटा लें, वरना आपको उस काम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल बैंकों की लंबी छुट्टी( Bank Holiday) होने वाली है। ऐसे में अगर आपको आन वाले दिनों में बैंक की शाखा या होम ब्रांच जाना पड़े तो पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको परेशानी न हो। 9 जुलाई के बाद बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली है। सिर्फ 15 जुलाई को छोड़कर करीब 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

बैंकों की लंबी छुट्टी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) के द्वारा बैंकों की छुट्टी साल के शुरुआत के साथ ही वेबसाइट पर जारी कर दी जाती है। RBI की वेबसाइट के जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डाले तो जुलाई में बैंक करीब 15 दिन बंद रहेंगे। जिसमें से 9 दिन अलग-अलग त्योहारों के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों की छुट्टी होगी तो वहीं 6 दिन बैंकों की शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे।

15 जुलाई छोड़कर 11 दिन बंद रहेंगे बैंक
आने वाले दिनों की बात करें तो शुक्रवार, 9 जुलाई के बाद से बैंकों की लंबी छुट्टी(Bank Holiday List 2021) होने वाली है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। आने वाले सप्ताह में बैंकों की सबसे ज्यादा छुट्टी( Long Holidays) होने वाली है। हालांकि ये छुट्टियां देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में होगी, जिसका असर देशव्यापी बैंकों पर नहीं होगा। देस के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों के मुताबिक बैंक बंद रहेंगे।

बैंक जाने से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट
आरबीआई(RBI) द्वारा जारी की गई बैंकों की छुट्टियों( Bank Holiday July 2021 List) के मुताबिक कल यानी 10 जुलाई, शनिवार से बैंकों की लंबी छुट्टियों की शुरुआत होने जा रही है।यानी शनिवार के अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आप बैंकों की छुट्टी की पूरी जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर जाकर देख सकते हैं।
- 10 जुलाई, शनिवार को दूसरे शनिवार के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 11 जुलाई, रविवार को देशभर के बैंकों की छुट्टी होगी।
- 12 जुलाई को कांग और रथ यात्रा के चलते भुवनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 13 जुलाई को भानु जयंती के चलते जम्मू और कश्मीर और सिक्किम में बैंकों की छुट्टी होगी।
- 14 जुलाई को द्रुकपा त्शेची के चलते गंगटोक के बंक बंद रहेंगे।
16 जुलाई को हरेला पूजा के अवसर पर देहरादून के बैंक बंद रहेंगे। - वहीं 17 जुलाई को खारची पूजा के मौके पर अगरतला और शिलांग के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- वहीं 18 जुलाई को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 19 जुलाई को गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु क अवसर पर गंगटोक के बैंक बंद रहेंगे।
- 20जुलाई को ईद अल अधा के त्योहार के चलते देशभर के बैंकों की छुट्टी होगी।
- 21 जुलाई को बकरीद के मौके पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई में 15 दिन बैंक बंद
जुलाई में बैंकों की लंबी छुट्टियां है। कुल मिलाकर इस महीने में बैंकों की 15 दिनों की छुट्टी है। जिनमें से बचे दिनों में से 20 जुलाई को देशभर के बैंकों में ईद अल अधा की छुट्टी होगी। जबकि 21 जुलाई 2021 को बकरीद के अवसर पर देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को आखिरी शनिवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे और 25 जुलाई को रविवार की छुट्टी होगी। वहीं महीने के आखिरी दिन 31 जुलाई को अगरतल्ला में केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications