SBI के बाद अब ICICI ने भी दिया झटका, 1 अगस्त से ATM से पैसे निकालने पर देना होगा अधिक चार्ज
नई दिल्ली, जुलाई 8। हाल ही में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने एटीएम सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी कर दी। बैंक ने फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट खत्म होने के बाद एटीएम से कैश निकालने पर चार्जेज बढ़ा दिए। अब एसबीआई के बाद निजी क्षेत्र के बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने भी बदलाव को लेकर बड़ा फैसला किया है। ICICI बैंक ने 1 अगस्त 2021 से अपने खाताधारकों को झटका देने की तैयारी कर ली है।

1 अगस्त 2021 से बदल जाएंगे ICICI बैंक के नियम
ICICI बैंक ने 1 अगस्त से बैंकिंग नियम में बदलाव की तैयारी कर ली है। 1 अगस्त से आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से कैश निकालना महंगा हो जाएगा। 1 अगस्त से ICICI बैंक के ग्राहकों को बैंक के एटीएम से कैश निकालने के लिए जेब ढीली करनी होगी। बैंक के ग्राहकों को न केवल एटीएम से कैश निकालने के लिए बल्कि चेकबुक के लिए पहले से अधिक चार्ज देना होगा। बैंक ने 4 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद सर्विस चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है।

क्या है नया नियम
ICICI बैंक ने बैंकिंग नियम में बदलाव करने का फैसला किया है, जिसके तहत अब बैंक के ग्राहकों को 4 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा खत्म होन के बाद एटीएम से कैश निकालने के लिए अधिक चार्ज देना होगा।
वहीं बैंक के नए नियम के मुताबिक ग्राहक होम ब्रांच से 100000 रुपए प्रति दिन निकााल सकते हैं, लेकिन इससे अधिक निकासी पर उन्हें प्रति 1000 रुपए पर 5 रुपए का सर्विस चार्ज देना होगा।

1 अगस्त 2021 से लागू होगा नया नियम
वहीं किसी और शाखा से आप 25000 रुपए रोजाना निकाल सकते हैं, लेकिन इससे अधिक निकालने पर आपको प्रति 1000 रुपए 5 रुपए का शुल्क देना होगा।
अगर आप चेकबुक लेना चाहते हैं तो 25 पेज की एक चेकबुक फ्री होगी, लेकिन इसके बाद आपको 10 पन्नों वाले चेकबुक के लिए प्रति चेकबुक 20 रुपए का चार्ज देना होगा।
वहीं 4 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद एटीएम से कैश निकालने पर आपको हर वित्तीय लेन-देन पर 20 रुपए और गैर-वित्तीय लेन-देन यानी बैलेंस चेक, पिन जेनरेट आदि पर 8.50 रुपए का चार्ग लगेगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 जुलाई से बंद कर दिए इन दो बैंकों के चेकबुक,जानें क्या करें खाताधारक












Click it and Unblock the Notifications