Bank Holidays in August 2024: अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays in August 2024: देशभर के प्राइवेट और सरकारी बैंक अगस्त माह में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमे रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, राष्ट्रीय अवकाश शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों में भी अलग-अलग स्थानीय त्योहार मनाए अगस्त माह में मनाए जाते हैं।
ऐसे में इन अवकाश में भी बैंक बंद रहेंगे। स्थानीय त्योहारों की बात करें तो इसमे केर पूजा, टेंडोंग लोरुम फाट, पैट्रियॉट डे, स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी शामिल हैं। इन त्योहारों के चलते भी बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त माह में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 अगस्त, शनिवार- केर पूजा, अगरतला में बैंक बंद रहेंगे
8 अगस्त, गुरुवार- टेंडोंग लोरुम फाट, सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
13 अगस्त, गुरुवार- स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष, सभी बैंक बंद रहेंगे
19 अगस्त, सोमवार- रक्षा बंधन, झूलन पूर्णिमा, बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती- त्रिपुरा, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
20 अगस्त, मंगलवार- श्री नारायण गुरु जयंती, केरल में बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त, सोमवार- जन्माष्टमी,गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघायल, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
लंबा वीकेंड
इस वर्ष 15 अगस्त गुरुवार को बड़ रहा है, लिहाजा यह हफ्ता छुट्टियों के लिहाज से बड़ा होने वाला है। कुछ राज्यों में लंबी छुट्टी हो सकती है क्योंकि सोमवार को भी बैंक बंद हैं, 26 अगस्त को जन्माष्टमी है, चौथा शनिवार और रविवार भी पड़ रहा है।
इन राज्यों में लंबा वीकेंड
गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघायल, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंकों में छुट्टियों के लिहाज से लंबा वीकेंड हो सकता है।
तीन प्रकार की छुट्टियां
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों के लिए छुट्टियों को तीन प्रकारों में वर्गीकृत किया है।
- रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे: RTGS ट्रांसफर साल के हर दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध है, जिसमें सप्ताह का अंत, सार्वजनिक या बैंक अवकाश शामिल हैं। बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता के बिना लाभार्थी के खाते में वास्तविक समय में धनराशि स्थानांतरित की जाती है।
- बैंकों के खाता बंद करने की छुट्टी: नियमों के अनुसार, सभी बैंक रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे। वे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों पर भी बंद रहते हैं।
- निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश: ये अवकाश केवल सरकारी विभागों और बैंकों के साथ-साथ बीमा और अन्य वित्तीय उपक्रमों पर लागू होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications