इमरान खान की गलती से कंगाल हुआ पाकिस्तान, पानी में बह गए करोड़ों रुपए

नई दिल्ली। पाकिस्तान की मुश्किल दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कंगाली के कगार पर पहुंच चुकी है। एक के बाद एक मुश्किलें पाकिस्तान की ओर बढ़ती जा रही है। देश में महंगाई बढ़ती जा रही है तो वहीं पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। इन सब के बीच पाकिस्तान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान का करोड़ों रुपया पानी में बह गया। सरकार के उठाए सभी कदम बेकार हो गए।

 पानी में बह गया पाकिस्तान का करोड़ों रुपए

पानी में बह गया पाकिस्तान का करोड़ों रुपए

पाकिस्तान सरकार ने कराची तट के पास अरब सागर में गैस भंडार और खनिज तेल के बड़े भंडार मिलने का अनुमान जताया था, जिसके बाद इस काम के लिए पाकिस्तान ने बड़े धूम धाम से खुदाई शुरू की थी, लेकिन करोड़ों रुपए खर्च कर जो कुएं खोदे गए उनमें कोई खनिज ईंधन हासिल नहीं हुआ। पहले से कंगाली के कगार पर खड़े पाकिस्तान ने करोड़ों रुपए इस काम में बर्बाद कर दिए और अब उसे बंद करने का फैसला किया गया है।

 कमजोर हुआ पाकिस्तान का रुपया

कमजोर हुआ पाकिस्तान का रुपया

पाकिस्तान में तेल गैस का पहला कुआं 1963 में अमेरिका की एक कंपनी ने खोदा था। हालांकि वो कुंआ भी सूखा निकला। साल 2005 में नीदरलैंड की कंपनी के भी तेल खोजने का प्रयास किया, लेकिन वो भी असफल रहे। अब एक बार फिर से पाकिस्तान ने तेल और नैचुरल गैस की तलाश में कराची तट पट पर खुदाई का काम शुरू किया और करोड़ों डॉलर खर्च किए। लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगने के बाद शनिवार तो इस खुदाई को रोक दिया गया। तेल और गैस की खोज के प्रयास रोक दिए हैं।

 17 बार हुई कोशिश, लेकिन फिर भी फेल

17 बार हुई कोशिश, लेकिन फिर भी फेल


ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान ने ये कोशिश पहली बार की है। इससे पहले 17 बार इस तरह की कोशिश की गई, लेकिन बावजूद इसके सफलता नहीं मिली है। इस खुदाई में पाकिस्तान ने करीब 10 करोड़ डॉलर खर्च कर दिए। प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस बात को माना कि कराची तट के निकट समुद्री इलाके में तेल का विशाल स्रोत होने का पता चाला है, लेकिन खुदाई में कोई अपेक्षित सफलता हाथ नहीं लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+