इस शेयर ने किया मालामाल, पैसा लगाने वाले बन गए करोड़पति

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो आपको इसकी पूरी जानकारी भी होनी जरूरी है। स्टॉक मार्केट से अच्छी कमाई करने के लिए आपके पास शेयर बाजार की जानकारी और प्लानिंग होना जरूरी है। मार्केट में लॉग टर्म निवेश हमेशा से अच्छा माना जाता रहा है। अगर आप अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाली कंपनी के शेयर में लॉग टर्म निवेश करते हैं तो आपको बंपर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। बैंकिंग सेक्टर में निवेश करने वालों के लिए एक्सिस बैंक अच्छा विकल्प हैं, जिसने निवेशकों को मालामाल बनाकर अच्छा रिटर्न दिया है।

 Axis Bank share: Banking share turns Rs 1 lakh to Rs 1.63 crore in 20 years

एक्सिस बैंक ने बनाया मालामाल

एक्सिस बैंक ने निवेशकों को मालामाल बनाया है। इस शेयर ने लोगों को बंपर रिटर्न दिया है। इस बैंक के शेय़रों में निवेश करने वाले करोड़पति बन गए। इस बैंक के स्टॉक ने 1 लाख रुपए का निवेश करने वालों को कुछ ही सालों में 1.63 रुपए का रिटर्न दे दिया है। हालांकि ये रिटर्न लॉग टर्म निवेश पर मिला है। 20 साल पहले बाजार में जो शेयर 4.81 रुपए का मिल रहा था आज उसकी कीमत 787.40 रुपए प्रति शेयर तक पहुंच गई है। यानी निवेशकों को 163 फीसदी तक का रिटर्न मिला है।

मिला 163 फीसदी का रिटर्न

इस बैंक ने निवेशकों को 163 फीसदी का रिटर्न दिया है। 2001 में एक्सिस बैंक के शेयरों की कीमत 4.81 रुपए थी, जो अब 787.40 रुपए पर पहुंच गई है। यानी 20 सालों में एक्सिस बैंक के शेयरों में 163 फीसदी का उछाल आया है। मतलब अगर आपने 2001 में एक्सिस बैंक के शेयरों में 1 लाख रुपए लगाए थे तो आपका 1 लाख आज 1.63 करोड़ बन चुका है। अगर सिर्फ इस साल का हाल देखें तो शेयर में 25 फीसदी की तेजी आई। वहीं पिछले 5 सालों में इस शेयर ने निवेशकों को 51 फीसदी का रिटर्न दिया है। सिर्फ पिछले एक सालों में एक्सिस बैंक के शेयरों में 70 फीसदी की तेजी आ चुकी है। पिछले साल इस शेयर के दाम 468 रुप थे जो अब बढ़कर 787.40 रुपए पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+