#AutoExpo2018 : एक मुलाकात हसीन कारों के साथ
वो ज़माना गया जब कारें सिर्फ़ धुआं उगला करती थीं, अब ये दिल भी चुराती हैं.
दुनिया डीज़ल-पेट्रोल से आगे बढ़ रही है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में खरीदारों के पास ऑप्शंस बढ़ रहे हैं.
ये होंडा मोटर्स की 'स्पोर्ट्स ईवी कॉन्सेप्ट' कार है. होंडा स्पोर्ट्स ईवी ने पिछले साल टोक्यो मोटर शो में भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था.
कंपनी का दावा है कि इसमें आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस टेक्नॉलॉजी इस्तेमाल में लाई गई है.
ज़माना गुजर गया पर मारुति सुज़ुकी का जलवा आज भी बरकरार रहा है. ऑटो एक्सपो 2018 में सुज़ुकी ने अपनी नई 'कॉन्सेप्ट फ़्यूचर एस' कार से पर्दा उठाया.
माना जा रहा है कि आने वाले समय में सुज़ुकी इसे कॉम्पैक्ट हैचबैक कार के तौर पर बाज़ार में उतारेगी.
मारुति की 'विटारा ब्रीज़ा' के बाद 'कॉन्सेप्ट फ़्यूचर एस' वो कार होगी जिसकी डिजाइन पूरी तरह से भारत में तैयार की गई है.
मर्सिडीज़ बेंज़ की 'मेबैक एस 650' की कीमत 2.73 करोड़ रुपये रखी गई है. हालांकि अभी ये इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार ही है.
कंपनी का इरादा अपनी कुल बिक्री का 20 से 25 फ़ीसदी टारगेट इसी सेगमेंट से पूरा करने का है. कंपनी ने 'मेबैक एस 650' को 'महल ऑन व्हील्स' का नाम दिया है.
जर्मनी के बाहर भारत पहला ऐसा देश है जहां 'मेबैक एस 650' लॉन्च की जा रही है.
दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो में बुधवार को जिन कॉन्सेप्ट कारों का प्रदर्शन किया गया उनमें रेनॉ मोटर्स की कॉन्सेप्ट कार रेऑन भी एक थी.
सात फ़रवरी को शुरू हुए इस ऑटो एक्सपो को आम लोगों के लिए शुक्रवार से खोला जाएगा.
साउथ कोरिया की किया मोटर्स भारतीय कार बाज़ार में अपेक्षाकृत एक नया नाम है. 2019 में किया मोटर्स अपना पहला एसयूवी उतार रही है.
दुनिया के पांचवें सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में किया मोटर्स ने 2021 तक तीन लाख कारें बेचने का लक्ष्य रखा है.
ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी हायब्रिड कार 'किया नीरो' पेश की.
ऑटो एक्सपो 'रेनॉ मोटर्स' की कॉन्सेप्ट कार 'रेऑन' के अलावा 'ट्रेज़र' भी नुमाइश के लिए रखी गई है. 'ट्रेज़र' एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार है.
इसे कंपनी के चीफ़ डिजाइनर लॉरेंस वैन डेन ऐकर का ब्रेनचाइल्ड करार दिया जा रहा है.
ऑटोमोबाइल के जानकार बताते हैं कि 'ट्रेज़र' रेनॉ मोटर्स के भविष्य की झलक दिखलाता है. लंबे बोनट वाली इस कार में दो लोगों के बैठने की ही जगह है.
महिंद्रा की थार देसी ऑटो मार्केट में एक जाना-पहचाना नाम है. कंपनी ने ऑटो एक्सपो में इसका मोडिफ़ाइड वर्जन महिंद्रा थार वॉन्डरलस्ट लॉन्च किया है.
2.5 लीटर डीज़ल इंजन कैपसिटी वाला ये थार 105 बीएचपी की ताकत पैदा करता है.












Click it and Unblock the Notifications