ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, कैश विड्रॉल करने से पहले जानें कितना चार्ज, क्या है लिमिट?
नई दिल्ली। बैंक एटीएम की मदद से आप जब चाहे तब 5 मिनट में कैश निकाल लेते हैं। बैंक बंद रहें तो भी एटीएम से चौबीस घंटे, महीने के तीसों दिन कुछ ही मिनटों में कैश निकाल सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंक एटीएम से कैश निकालने की सुविधा मुफ्त में नहीं देता बल्कि उसके लिए आपको शुल्क देना होता है। हर बैंक अपने ग्राहकों को तय सीमा के बाद एटीएम से किसी भी तरह से ट्रांजैक्शन के लिए आपसे शुल्क वसूलती है। ऐसे में आपको ये जानना चाहिए कि आपका बैंक एटीएम ट्रांजैक्शन के लिए आपसे कितना शुल्क वसूलता है।

एटीएम ट्रांजैक्शन के लिए बैंक वसूलता है चार्ज
आरबीआई ने बैंको को एटीएम से कैश निकासी पर चार्ज बढ़ाने की अनुमति दे दी है। 1 जनवरी 2022 से बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या 5 कर दी। जिसके तहत ग्राहक अपने बैंक से प्रति महीने 5 ट्रांजेक्श फ्री कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन के लिए उन्हें शुल्क चुकाना होगा। अगर आप अपने बैंक के एटीएम से ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 5 फ्री लेनेदेन की सुविधा मिलती है, लेकिन अगर आप किसी दूसरे बैंक के लेनदेन करते हैं तो आपको मात्र 3 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा ही मिलती है।

फ्री ट्रांजैक्शन के बाद चुकाना होता है शुल्क
एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन के बाद आपको 21 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क देना होगा। यानी 5 ट्रांजैक्शन के बाद आपको हर लेनेदेन के लिए ये शुल्क चुकाना होगा। ये शुल्क पर 17 रुपए था, जिसे पहले 20 रुपए और फिर जनवरी 2022 में बढ़ाकर 21 रुपए कर दिया गया। यानी आपको एटीएम से बार-बार ट्रांजैक्शन करना महंगा पड़ेगा।

फ्री ट्रांजैक्शन के बाद चुकाना होता है शुल्क
एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन के बाद आपको 21 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क देना होगा। यानी 5 ट्रांजैक्शन के बाद आपको हर लेनेदेन के लिए ये शुल्क चुकाना होगा। ये शुल्क पर 17 रुपए था, जिसे पहले 20 रुपए और फिर जनवरी 2022 में बढ़ाकर 21 रुपए कर दिया गया। यानी आपको एटीएम से बार-बार ट्रांजैक्शन करना महंगा पड़ेगा।

एटीएम के लिए देना पड़ता है चार्ज
आपको बता दें कि बैंक आपको जो एटीएम कार्ड उपलब्ध करवाती है, वो भी मुफ्त नहीं होता, बल्कि इसके लिए आपको शुल्क चुकाना होता है। अगर बात इस शुल्क की करें तो SBI क्लासिक डेबिट कार्ड पर अपने ग्राहकों से 125 रुपए सालाना शुल्क लेती है। वहीं गोल्ड डेबिट कार्ड के लिए 175 रुपए एनुअल चार्ज देना होता है। जबकि काम्बो डेबिट कार्ड के लिए बैंक आपने 250 रुपए का चार्ज , प्लेटिनम कार्ड के लिए ग्राहकों से 350 रुपए चार्ज वसूलती है।












Click it and Unblock the Notifications