अटल के नाम पर सरकारी स्कीम: सिर्फ 210 रु देकर आजीवन मिलते रहेंगे 60000 रु सालाना

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। 93 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी की शख्सियत ऐसी थी कि कोई भी उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं पाता। वो केवल राजनेता नहीं बल्कि जननेता थे। आम जनता से उनका जुड़ाव किसी से छुपा नहीं था। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने गरीबों , किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की। वहीं वर्तमान भाजपा सरकार ने भी अपने युग पुरूष अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कई स्कीम और योजनाएं शुरू की। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है अटल पेंशन योजना।

 अटल जी के नाम पर सरकारी स्कीम

अटल जी के नाम पर सरकारी स्कीम

वर्तमान की मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर साल 2015 में अटल पेंशन योजना की शुरूआत की। इस योजना से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। सरकार ने लोगों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की। जिसमें निश्चित उम्र सीमा के बाद लोगों को तय धनराशि दी जाती है।

 अटल पेंशन योजना देता है सुरक्षा

अटल पेंशन योजना देता है सुरक्षा

अटल पेंशन योजना से 18 साल से 40 साल की उम्र का देश का नागरिक अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकता है। आप सिर्फ 210 रुपए मासिक निवेश कर 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 60000 सालाना और मासिक 5000 रुपए पाकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस योजना से जो व्यक्ति जितनी जल्दी इस योजना को लेगा उसे उतना ही लाभ होगा।

 इस स्कीम के फायदे

इस स्कीम के फायदे

इस स्कीम का सबसे अच्छा फायदा यहीं है कि आप 200,250 रुपए निवेश कर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में पैसा डूबने की कोई आशंका नहीं है। आप अगर इस स्कीम में महीने का 210 रुपए निवेश करते हैं और 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो 60 साल पूरे होने के बाद आपको अटल पेंशन योजना के तहत सालाना 60000 या फिर मासिक रूप से 5000 रुपए मिलेंगे। इस स्कीम का सबसे ज्यादा फायदा तब हैं जब आप जल्द से जल्द इस स्कीम से जुड़े। अगर आप 18 साल की उम्र से ही इस योजना में 210 रुपए मासिक का निवेश करते हैं तो 42 साल में कुल निवेश सिर्फ 1.05 लाख रुपए होगा। जिसके बाद आपको आजीवन 5000 रुपए महीना मिलता रहेगा।

इस योजना के बारे में विस्तार से यहां पढ़ें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+