iPhone 15 खरीदने का बना रहे प्लान, तो यहां मिल रहा धांसू ऑफर
iPhone 15: दुनियाभर में सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन आईफोन की दिवानगी किसी से छिपी नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि जैसे ही आईफोन का नया वर्जन लॉन्च होता है। तब से उसको खरीदने की होड़ मच जाती है। ऐसे में अगर आप भी आईफोन के लेटेस्ट वर्जन iPhone 15 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है।
Apple के iPhone 15 के बेस 128GB मॉडल को सितंबर 2023 में भारत में 79,900 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब एक ई-कॉमर्स साइट पर यह फोन धांसू ऑफर के साथ मिल रहा है।

न्यू ईयर के मौके पर डिस्काउंट
नए साल के मौके पर अगर आप भी Apple iPhone 15 लेटेस्ट फोन 15 खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट सबसे अच्छी डील दे रहा है। न्यू ईयर के मौके पर iPhone 15 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart अच्छे डिस्काउंट से साथ बेच रहा है।
फ्लिपकार्ट आईफोन 15 पर अच्छी-खासी छूट दे रहा है। iPhone 15 के बेस 128GB मॉडल को 79,900 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल आईफोन 15 के सभी स्टोरेज वेरियंट को 4000 रुपए के डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया गया है।
जानिए कितने का मिल रहा आईफोन
ऐसे में iPhone 15 के 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस मॉडल को 73,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ फोन लेने पर 4000 रुपये की अतिरिक्त बचत भी हो जाएगी। यानी आप 69,999 रुपये में आपको आईफोन मिल सकते हैं।
फोन पर एचडीएफसी डेबिट कार्ड-क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन का यूज करके हैंडसेट खरीदने पर 4,000 रुपए की छूट मिल सकती है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी हैं, जो 12,334 रुपए प्रति माह से शुरू होते हैं।
बता दें कि Apple ने पिछले साल वंडरलस्ट इवेंट के दौरान iPhone 15 सीरीज - iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max लॉन्च किया था। मालूम हो कि iPhone 15 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प में आता है और काले, हरे, गुलाबी और पीले रंगों में उपलब्ध है। 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 83,999 रुपए है और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,03,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications