Apple ने लॉन्च की Series-9 वॉच, जानिए फीचर और कीमत
एप्पल ने आखिरकार iPhone 15 और एप्पल वॉच की 9 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। एप्पल के Wonderlust कार्यक्रम में इन दोनों प्रोडक्ट को लॉन्च किया गया। एप्पल की नई वॉच की सीरीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसको पसंद करने वाले के लिए एप्पल ने आखिरकार नई सीरीज को लॉन्च कर दिया।
रिपोर्ट के अनुसार नई स्मार्टवॉच में S9 चिप लगी है, जिसको लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह पिछले वर्जन से 60 फीसदी अधिक तेज है। जबकि जीपीयू से 30 फीसदी अधिक तेज है।

WatchOS10 की बात करें तो इसमे नया फीचर है, जिसके जरिए यूजर्स व्यक्तिगत जानकारी को साझा कर सकते हैं। जब भी कोई यूजर इसी तरह की दूसरी डिवाइस के करीब होंगे तो वह आसानी से व्यक्तिगत जानकारी को शेयर कर पाएंगे। इसमे होम पॉड और फाइंड माई फंक्शनालिटी जैसे फीचर हैं। इसके अलावा इसमे डबल टैप का फीचर है जोकि यूजर्स को काफी लुभाएगा।
इस घड़ी में लगी चिप यूजर्स के छोटे-छोटे मूवमेंट को भी ट्रेक करती है, शरीर में रक्त के बहाव को मॉनिटर करती है। आप इसकी स्क्रीन पर टैप करके आसानी से कॉल कर सकते हैं, कॉल रिसीव, कट कर सकते हैं, टाइमर रोक सकते हैं, म्युजिक प्ले कर सकते हैं, अलार्म को बंद कर सकते हैं।
नई एप्पल की 9 सीरीज 22 सितंबर से लाल और गुलाबी कलर में उपलब्ध होगी। इस घड़ी की कीमत की बात करें तो यह जीपीएस वर्जन 399 यूएस डॉलर की होगी, जबकि जीपीएस विद सेल्युलर की कीमत 499 यूएस डॉलर होगी।












Click it and Unblock the Notifications