C Type चार्जर के साथ Apple ने लॉन्च किया iPhone 15, जानिए क्या है कीमत
iPhone 15 का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए कंपनी ने अच्छी खबर दी है। मेगा इवेंट में एप्पल ने iPhone 15 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से iPhone 15 और iPhone 15 प्लस को लॉन्च किया गया है। दोनों ही फोन को वंडरलस्ट कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया है। इस बार आई फोन की खासियत यह है कि इसमे आप सी टाइप चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार iPhone 15 के सभी मॉडल डायनमिक आइलैंड के साथ आएंगे। इस बार भी कंपनी ने इस फोन को पिल-शेप्ड कटआउट में रखा है, जिसे सबसे पहले iPhone 14 और iPhone 14 प्लस में लॉन्च किया गया था। जिसके जरिए यूजर नोटिफिकेशन और एप्स को नए अंदाज में इस्तेमाल कर सकते हैं।

iPhone 15 में ओलेड सुपर रेटीना डिस्पेल लगा है, जोकि डॉल्बी विजन के साथ आता है, जिसकी ब्राइटनेस 1600 निट्स है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 2000 निट्स है जोकि iPhone 14 की तुलना में दोगुनी है।
फोन में दिखने वाले सबसे बड़े बदलाव की बात करें तो iPhone 15 और iPhone 15 प्लस दोनों में सी टाइप चार्जर दिया गया है। साथ ही इसके कैमरे में और सुधार किया गया है। मुख्य कैमरे की बात करें तो यह 48 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जोकि iPhone 14 में भी था।
इसके अलावा इसमे 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो और बेहतर पोर्ट्रेट मोड भी है जिसकी मदद से आपको अब खुद से इसे पोर्ट्रेट मोड पर करने की जरूरत नहीं है। iPhone 15 इस बार 6.1 इंज के डिस्प्ले और iPhone 15 प्लस 5.7 इंज के डिस्प्ले के साथ आएगा।
अगर iPhone 15 की कीमत की बात करें तो 128 जीबी के लिए आपको 799 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 67000 हजार रुपए और iPhone 15 प्लस के लिए 899 यूएस डॉलर यानि 74000 रुपए की कीमत चुकानी होगी।
इसके साथ ही एप्पल ने पूरे दिन चलने वाली बैटरी का भी दावा किया है, जोकि iPhone 15 के इस्तेमाल को और बेहतर करेगी। लंबी बैटरी लाइफ की वजह से यूजर्स को चार्जिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इसमे सेकेंड जेनेरेशन वाइडबैंड चिप लगी है, जोकि एप्पल की सीरीज 9 घड़ी में भी लगी है।












Click it and Unblock the Notifications