iphone-6 के दीवानों के लिए खुशखबरी, भारतीय बाजार में दिवाली की धूम
मुंबई। आईफोन को पसंद करने वाले भारतीय लोगों के लिए खुशखबरी है। खुशखबरी यह है कि एप्पल का स्मार्ट आईफोन-6 और 6 प्लस की भारत में बिक्री गुरुवार से शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि लोगों को एप्पल के इस आईफोन को बहुत दिनों से इंतजार था।

जैसे ही लोगों को पता चला कि यह बिकने के लिए भारतीय बाजार में आ गया है तो दीवाली का मौका देखकर लोग एप्पल के स्टोर पर आइफोन के नए वर्जन को खरीदने के लिए जुट गए।
आईफोन-6 की कीमत 53 हजार और आईफोन 6 प्लस की कीमत 62 हजार रुपए है। भारतीय बाजार में मोबाइल की सप्लाई में कोई परेशानी न हो इसके लिए पहले फेज मेें ही पचास हजार से लेकर 55 हजार आईफोन भारतीय बाजार में बिकने के लिए भेजे जा चुके हैं।
भारत में आईफोन की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो साल पहले ही आईफोन 5 के लिए 24 घंटे में 20 लाख प्री ऑर्डर बुक हुए थे और पहले एक हफ्ते में 50 लाख फोन बिके थे।












Click it and Unblock the Notifications