Apple iPhone 15: भारत में कब और कैसे मिलेगा आईफोन 15, जानें हर सवाल का जवाब?

आईफोन्स लवर्स का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया, जहां दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल ने Wonderlust लॉन्च इवेंट में iPhone 15 की लॉन्चिंग की घोषणा की। इसकी बिक्री और अवेलेबिलिटी को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। आइए जानते हैं उनके जवाब-

Apple

iPhone 15 में कुल कितने मॉडल?
कंपनी के मुताबिक iPhone 15 में कुल चार मॉडल्स को लॉन्च किया गया है। इसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल है।

क्या चार्जर में हुआ बदलाव?
दुनिया के ज्यादातर फोन्स में USB टाइप-C पोर्ट चार्जर लगता है, लेकिन आईफोन का चार्जर अलग आता है। कई दिनों से मीडिया में खबरें आ रही थीं कि इस बार आईफोन में टाइप C चार्जर मिलेगा, जो सच साबित हुईं।

भारत में iPhone की प्री-बुकिंग कब शुरू होगी?
एप्पल के मुताबिक 15 सितंबर से प्री ऑर्डर शुरू हो जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप एप्पल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

iPhone 15 भारत के बाजारों में कब आएगा?
iPhone 15 और iPhone 15 Plus 22 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

iPhone 15 सीरीज की कीमत क्या है?
128GB बेस स्टोरेज के साथ iPhone 15 की कीमत ₹79,900 होगी। अगर आप आईफोन 15 प्लस लेना चाहते हैं, तो आपको ₹89,900 खर्च करने पड़ेंगे। वहीं iPhone 15 Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। इसका 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,44,900 रुपये में मिलेगा।

iPhone 15 Pro max इस सीरीज का टॉप वेरिएंट है। इसकी कीमत 1,99,900 रुपये होगी। इसमें 1टीबी स्टोरेज रहेगा।

क्या कम होंगी iPhone 14 की कीमत?
एप्पल के मुताबिक नए मॉडल आने के बाद कंपनी पुराने मॉडल के दाम घटाएगी। iPhone 14 की कीमत 69,900 रुपये हो जाएगी, जबकि iPhone 14 Plus 79,900 रुपये में मिलेगा।

कौन-कौन से कलर में मिलेगा?
iPhone 15 पांच कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसमें पिंक, येलो, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक शामिल है। वहीं iPhone 15 Pro चार कलर ऑप्शन के साथ आ रहा, जिसमें ब्लैक टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनिय और नेचुरल टाइटेनियम शामिल है।

कैसे और कहां से खरीदें?
iPhone 15 खरीदने के लिए आप एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इसके अलावा आप एप्पल स्टोर से भी इसे ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+