फिर सामने आई अडानी ग्रुप को लेकर बड़ी रिपोर्ट, अपनी ही कंपनी के शेयर गुपचुप तरीके से खरीदने का आरोप
अडानी ग्रुप को लेकर एक और चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट यानि OCCRP ने आरोप लगाया है कि अडानी ग्रुप के शेयर में मारीशस से कई मिलियन डॉलर का निवेश किया गया।
यह निवेश पारदर्शी नहीं था। आरोप है कि अडानी ग्रुप ने अपने ही शेयर में गुपचुप तरीके से निवेश किया। इस निवेश के बारे में पहली बार OCCRP ने पहली बार खुलासा किया है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2013-2018 के बीच गुपचुप तरीके से कंपनी के शेयरों को खरीदा गया। ग्रुप का दावा है कि मॉरीशस के रास्ते से यह निवेश किया गया है और हमे इसकी जानकारी अडानी ग्रुप के इंटरनल मेल से मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तह के दो मामले हैं जब विदेशी कंपनियों के माध्यम से अडानी ग्रुप के शेयर को खरीदा और बेचा गया।
इस रिपोर्ट में मुख्य रूप से दो निवेशोंका जिक्र किया गया है। नसीर अली शाबान अहली और चांग जुंग लिंग। ये दोनों ही अडानी परिवार के लंबे समय से बिजनेस पार्टनर हैं।
OCCRP ने दोनों की जांच की है और दावा किया है कि इस बात के सबूत नहीं हैं कि जो निवेश किया गया है वो पैसा अडानी ग्रुप ने दिया है या नहीं, लेकिन यह स्पष्ट है कि दोनों ही बिजनेस पार्टनर ने ही यह निवेश किया था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी ग्रुप में अडानी ग्रुप ही प्रमोटर हैं, ऐसे में इस निवेश के बाद अडानी ग्रुप की हिस्सेदारी 75 फीसदी से अधिक हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमे आरोप लगाया गया था कि अडानी ग्रुप ने शेयर की कीमतों में छेड़छाड़ की है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया था।












Click it and Unblock the Notifications