WPI Inflation: लगातार 5वें महीने लोगों को बढ़ती महंगाई से बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए आंकड़े

Wholesale Inflation: देश में थोक महंगाई को लेकर आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। अगस्त में लगातार 5वें महीने में थोक महंगाई माइनस में पहुंची है। इससे पहले जुलाई में थोक महंगाई 1.36 प्रतिशत रही थी, हालांकि इस महीने जुलाई के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत सरकार की ओर से अगस्त के थोक महंगाई दर (wholesale inflation rate) के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इसमें जुलाई की तुलना में तेजी देखने को मिली है। अगस्त में थोक महंगाई दर -0.52 फीसदी रही जो कि जुलाई में -1.36 फीसदी रही थी।

Wholesale Inflation

लगातार 5वें महीने में महंगाई से राहत

हालांकि आंकड़ों के मुताबिक ये लगातार माइनस में है पर महीने दर महीने के हिसाब से बढ़ोतरी देखी जा रही है। कॉमर्स मिनिस्ट्री की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक थोक महंगाई लगातार पांचवें महीने निगेटिव जोन में दर्ज की गई है।

अगस्त के आंकड़े हुए जारी

अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) संख्या के आधार पर मुद्रास्फीति की वार्षिक दर अगस्त, 2023 के लिए (-) 0.52% है, जबकि जुलाई, 2023 में (-) 1.36% दर्ज की गई थी।

खाद्य महंगाई दर में गिरावट के चलते महंगाई दर के आंकड़ों पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। अगस्त में खाने-पीने की वस्तुओं की थोक महंगाई दर 5.62 फीसदी पर आ गई, जो कि जुलाई में 7.75 फीसदी थी।

कीमतों में आई गिरावट

इससे पहले यानी जून 2023 में थोक महंगाई दर में 4.12 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। अगस्त में WPI मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से खनिज तेल, बुनियादी धातुओं, रासायनिक और रासायनिक उत्पादों, कपड़ा और खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण थी।

खुदरा महंगाई में भी राहत

दो दिन पहले खुदरा महंगाई के आंकड़े पेश किए गए थे, जिसमें भी बड़ी राहत मिली है। अगस्त में खुदरा महंगाई जुलाई 2023 की तुलना में घटी और 7.44 फीसदी से गिरकर 6.83 फीसदी पर आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+