दिल्ली की बिजली कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर कर्ज का बोझ कम करेंगे अनिल अंबानी
बिजली कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर कर्ज कम करेंगे अनिल अंबानी
नई दिल्ली। कर्ज के बोझ तले दबे अनिल अंबानी अपने कर्ज को कम करने के लिए बिजली कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली की बिजली वितरक कंपनियों में अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने के लिए अनिल अंबानी ने दिलचस्पी दिखाई को निवेशकों की लाइन लग गई। दिल्ली की बिजली वितरण कंपनी BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) और BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की 51-51 फीसदी की हिस्सेदारी है। कर्ज के बोझ से दबे अनिल अंबानी अब इस हिस्सेदारी को बेचना चाहते हैं।

अब तक 8 निवेशकों ने इस हिस्सेदारी को खरीदने के लिए रूचि दिखाई है। जानकारी के मुताबिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर सीडीपीक्यू, एक्टिस एलएलपी और ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट,ग्रीनको एनर्जी होल्डिंग्स, इनेल ग्रुप, आई स्कावयर्ड कैपिटल, टोरंट पावर एंड वेड कैपिटल ग्रुप एलएलसी ने इस हिस्सेदारी को खरीदने के लिए रूचि दिखाई है। आपको बता दें कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर कर्ज कम करने के लिए संपतियों को बेच रहे है। आपको बता दें कि कभी दुनिया के अमीरों में शुमार रहने वाले अनिल अंबानी आज दिवालिया होने के कागार पर है। टेलिकॉम इंडस्ट्री में आए उथल-पुथल के बाद लगातार घाटे में चल रहे कारोबार की वजह से वो कर्ज के बोझ तले दबे चले गए। अब वो कर्ज को कम करने के लिए अगल-अलग कारोबार में हिस्सेदारी बेच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications